Google Analytics Meta Pixel वक्फ बोर्ड अधिनियम पर राज्यसभा में बरसे भाजपा सांसद - Ekhabri.com

वक्फ बोर्ड अधिनियम पर राज्यसभा में बरसे भाजपा सांसद

वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर उठते विवाद का मुद्दा राज्यसभा में जोरशोर से उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने वक्फ बोर्ड अधिनियम, 1995 के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए कहा “यह भारत में इस्लामीकरण स्थापित करने का सबसे बड़ा हथियार बन गया है। यह कानून देश में अलगाववाद एवं नफरत पैदा करता है। देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ रहा है।” उन्होंने कहा कि ऐसे कानून को रद कर देना चाहिए।

 

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा भाजपा सांसद हरनाथ सिंह ने उठाते हुए इस असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि एक देश दो विधान नहीं हो सकते हैं। इस तरह के कानून में तत्काल संशोधन की जरूरत है। भाजपा सांसद यादव ने हैरानी जताते हुए कहा कि दूसरे की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ अदालत में चुनौती तक नहीं दी जा सकती है। ऐसे कानून को भला कैसे संवैधानिक कहा जा सकता है। वक्फ बोर्ड पर संपत्तियों पर कब्जा करने के आरोप पहले भी लगते रहे हैं।

 

 

आरोप है कि तमिलनाडु में वक्फ बोर्ड ने त्रिची जिले के तिरुचेंथुरई गांव में कब्जा कर लिया है। गांव में 95 प्रतिशत हिंदू आबादी है। इसी गांव में एक प्राचीन मंदिर 1500 साल पुराना है। इस मंदिर पर भी वक्फ ने अपना दावा किया हुआ है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच कराने का फैसला किया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने सभी जिलों के कमिश्नर और जिलाधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में यह पता लगाया जाना है कि नियमों को ताक पर रखकर किन-किन संपत्तियों को वक्फ बोर्ड की संपत्ति के तौर पर दर्ज किया गया है।

Read Also  Ekhabri trending News: वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर कहा- "फटाखे फोड़ने को लेकर हाइपोक्रेसी क्यों"

 

 

ध्यान रहे कि पिछले दिनों वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर काफी गंभीर विवाद बढ़ा है। कई प्रदेशों में वहां की सरकारों ने वक्फ बोर्ड के अवैध तरीके से सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने का मुद्दा उठाया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच कराने का आदेश भी दिया है। भाजपा सदस्य यादव ने तमिलनाडु राज्य के एक गांव में हिंदू मंदिरों पर वक्फ बोर्ड के कब्जे का मसला उठाया है। वक्फ ने मंदिर को अपना बता दिया है। यादव ने मामले को गंभीर करार देते हुए इस असंवैधानिक कानून में संशोधन करने की बात कही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

छत्तीसगढ़: अप्रैल में ही आग उगल रहा मौसम, अगले 4 दिन और भारी पड़ेंगे

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

RTE एडमिशन में देरी पर हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

By User 6 / April 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के एडमिशन में हो रही देरी को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से स्पष्ट...

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के ऑनलाइन स्व-गणना अभियान की शुरुआत

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ...

नारी शक्ति वंदन कानून से महिलाओं की भागीदारी को मिलेगा नया बल

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नारी...

निलंबित IAS समीर विश्नोई पर बड़ा एक्शन, 20 करोड़ तक की बेनामी संपत्ति अटैच

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में भ्रष्टाचार से जुड़े एक बड़े मामले में निलंबित IAS Sameer Vishnoi के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB और EOW की टीम ने करीब 15 से 20 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को अटैच कर लिया है,...

उदयपुर में नर्स की संदिग्ध मौत से हड़कंप, डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर मिला शव

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
उदयपुर, राजस्थान: राजस्थान के उदयपुर जिले में एक महिला नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी है। नर्स का शव एक डॉक्टर के सरकारी आवास के बाहर सीढ़ियों पर मिलने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया...

रायपुर में निजी स्कूलों का बड़ा आंदोलन तेज, आरटीई फीस विवाद से बढ़ा टकराव

By User 6 / April 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में निजी स्कूलों द्वारा आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस बढ़ोतरी की मांग को लेकर आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने इस मुद्दे पर बड़ा कदम उठाते हुए पूरे...