Google Analytics Meta Pixel फीफा वर्ल्ड कप-36 साल बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन:फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया; मेसी के 2 गोल, काम न आई एम्बाप्पे की हैट्रिक - Ekhabri.com

फीफा वर्ल्ड कप-36 साल बाद अर्जेंटीना वर्ल्ड चैंपियन:फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया; मेसी के 2 गोल, काम न आई एम्बाप्पे की हैट्रिक

लुसैल-लियोनल मेसी का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया। अर्जेंटीना ने रविवार को खेले गए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया। तय 90 मिनट तक दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रही थी। एक्स्ट्रा टाइम के बाद मुकाबला 3-3 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट से फैसला हुआ। फाइनल में मेसी ने दो गोल किए। वहीं, फ्रांस के लिए किलियन एमबाप्पे ने हैट्रिक जमाई।

अर्जेंटीना ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले उसे 1986 में खिताबी कामयाबी मिली थी। टीम 1978 में पहली बार चैंपियन बनी थी।

 देखें पेनल्टी शूटआउट का रोमांच

1-0 : फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पेल ने लेफ्ट कॉर्नर में गोल दागा।

1-1 : अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने लेफ्ट साइड गोल दागा।

1-1 : फ्रांस के किंग्स्ले कॉमान का शॉट अर्जेंटीना के गोलकीपर ने मार्टीनेज ने रोक लिया।

2-1 : अर्जेंटीना के पाउलो डीबाला ने गोल दागा।

2-1 : फ्रांस के औरेलियन चौमेनी पेनल्टी मिस कर गए।

3-1 : अर्जेंटीना के लीएंड्रो पेरेडस ने गोल दागा।

3-2 : फ्रांस के रांडल कोलो मुआनी ने गोल दागा।

4-2 : अर्जेंटीना के गोंजालो मोंटिएल ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बना दिया।

एक्स्ट्रा टाइम में गया मुकाबला
90 मिनट तक स्कोर लाइन 2-2 से बराबर थी। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमों ने 1-1 गोल दागे। 90 मिनट में दोनों टीमों से 4 गोल आए थे। अर्जेंटीना के लिए फर्स्ट हाफ के 23वें मिनट में लियोनल मेसी और 36वें मिनट में एंजल डी मारिया ने गोल दागे। वहीं, फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने 97 सेकेंड में 2 गोल दागकर स्कोर लाइन 2-2 से बराबर कर दी। एम्बाप्पे ने 80 मिनट में पेनल्टी से और 81वें मिनट में फील्ड गोल दागा।

Read Also  5 जजों के नियुक्ति को केंद्र की मंजूरी:सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद फैसला

पेनल्टी से आया पहला गोल
मैच के 21वें मिनट में अर्जेंटीना के एंजल डी मारिया फ्रांस के पेनल्टी बॉक्स की ओर बॉल लेकर दौड़े। वह लेफ्ट विंग से दौड़ लगाकर बॉक्स के अंदर पहुंचे। लेकिन, फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले ने उन पर फाउल कर दिया। फाउल के बाद रेफरी ने अर्जेंटीना को पेनल्टी दे दी। लियोनल मेसी ने 23वें मिनट में पेनल्टी पर शॉट मारा। बॉल नेट के बॉटम राइट कॉर्नर में गई और अर्जेंटीना 1-0 से आगे हो गया।। इस गोल के साथ ही मेसी के टूर्नामेंट में 6 गोल हो गए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर बन गए।

डी मारिया ने बढ़ाई अर्जेंटीना की बढ़त
शुरुआती बढ़त के बाद भी अर्जेंटीना ने फ्रांस पर अटैक करना जारी रखा। 35वें मिनट में अर्जेंटीना के लियोनल मेसी राइट विंग से बॉल लेकर दौड़े। उन्होंने फ्रांस के पेनल्टी बॉक्स में साथी प्लेयर मैक एलिस्टर को पास दिया। मैक एलिस्टर ने उसी वक्त एंजल डी मारिया को बॉल दिया।36वें मिनट में फ्रांस के गोलकीपर ह्यूगो लॉरिस डी मारिया की तरफ दौड़े। लेकिन, डी मारिया ने इतने में गोल की तरफ शॉट मार दिया। बॉल सीधा नेट में गई और स्कोर अर्जेंटीना के फेवर में 2-0 हो गया।

गोल्डन बूट की रेस
सेकेंड हाफ में 2 गोल के साथ एम्बाप्पे के इस वर्ल्ड कप में 7 गोल हो गए। वह टूर्नामेंट के गोल्डन बूट की रेस में पहले नंबर पर पहुंच गए। उनके बाद अर्जेंटीना के लियोनल मेसी का नंबर है। मेसी ने टूर्नामेंट में 6 गोल दागे हैं।

दूसरे हाफ में फ्रांस ने दिखाया कमाल
दूसरे हाफ में फ्रांस ने दबदबा बनाया। फ्रांस के खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे ने सेकेंड हाफ के 80 और 81वें मिनट में दो गोल मारे। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल की तरफ 6 शॉट मारे, लेकिन फ्रांस ही 2 बार शॉट्स को गोल में कन्वर्ट कर सका। दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने 2 और फ्रांस ने 3 कॉर्नर लिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

NEET UG 2026 रद्द: पेपर लीक के आरोपों ने हिला दी परीक्षा व्यवस्था, देशभर में बड़ा फैसला

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
देश : महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस कदम...

भोपाल में दिखा नई सोच का संकेत…ई-रिक्शा से शपथ ग्रहण में पहुंचे नेता, संदेश बना चर्चा का विषय

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
भोपाल : राजधानी भोपाल में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली, जब पारंपरिक वीआईपी काफिलों की जगह सादगी और जिम्मेदारी का संदेश सामने आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने की अपील का असर अब राजनीतिक गलियारों...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...