Google Analytics Meta Pixel नक्सली प्रेमी जोडे घर बसाने को छोडने लगे बंदूक और बारुद - Ekhabri.com

नक्सली प्रेमी जोडे घर बसाने को छोडने लगे बंदूक और बारुद

प्रेम में बडी ताकत होती है। यही प्रेम की ताकत नक्‍सलियों के लिए मुसीबत बन गई है तो नक्‍सलियों के बीच बन रहे प्रेम संबंध उन्‍हें नया संसार बसाने के सपने को साकार करने का अवसर प्रदान कर रहा है। हालिया कुछ आत्‍मसमर्पण के मामले इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि बंदूक, बारुद और हिंसा के बीच नक्‍सलियों में भी प्रेम पनप रहा है। यही प्रेम उन्‍हें हिंसा की राह छोडकर गृहस्‍थी को ओर आने के लिए प्रेरित कर रहा है। यही वजह है कि पिछले एक साल में दर्जनभर लाखों रुपये के नक्‍सली प्रेमी जोडों ने हिंसा को त्‍याग कर सुरक्षा बलों के समक्ष न केवल आत्‍मसमर्पण कर दिया, बल्कि गृहस्‍थी भी बसा ली है।

दरअसल नक्सल संगठन में जब किसी के बीच प्रेम संबंध होता है तो नक्‍सली नेता उनका विधिवत विवाह करवा देते हैं, ताकि उनके संगठन में बगावत न हो और उनकी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहे। नक्‍सली प्रेमी जोडों का विवाह बंदूक की शपथ लेकर होता है, पर बच्चे पैदा न हों इसके लिए पुरूषों की नसबंदी करा दी जाती है। हालांकि पुलिस ने आत्‍मसमर्पण कर चुके कई नक्सलियों का रिवर्स वसेक्टौमी ऑपरेशन कराया गया। अब उनके बच्चे हैं और अपने परिवारों के साथ वह खुश हैं।

दो दिन पहले एक प्रेमी जोड़ा जंगल से भागकर पुलिस की शरण में पहुंचा है। 27 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में इस प्रेमी जोड़े हरदेश लेकाम और आसमती ने आत्‍मसमर्पण कर दिया। बस्तर जिले के पीड़ियाकोट गांव निवासी हरदेश लेकाम ने बताया कि नक्‍सली के बीच ही उसे आसमती प्रेम हो गया। बाद नक्‍सली नेताओं की सहमति से दोनों ने विवाह कर लिया। इसके बाद उसकी पत्‍नी आसमती गर्भवती हो गई। जब यह बात नक्सली नेताओं को पता चली तो उन्‍होंने उसका गर्भपात कराने को कहा। इसके लिए उनलोगों ने आसमती जबरन दवा भी दी, लेकिन सौभाग्‍य से गर्भपात नहीं हुआ। इसके बाद हमने नक्सलवाद छोड़कर होने वाले बच्चे का भविष्य बनाने की ठानी।

Read Also  आगरा में फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों पर चढ़ा कंटेनर, 5 की मौत

इससे पहले 18 अगस्त 2014 को पूर्वी बस्तर डिवीजन मिलिट्री कंपनी के कमांडर संपत उर्फ सुट्टे ने प्रेम के लिए बंदूक छोड दिया था। संपत को संगठन में रहते हुए ही प्यार हो गया था। जिससे प्‍यार हुआ वह जंगल में नक्सलियों का इलाज करती थी। उन्हें जंगल से भागने का मौका तलाशने में करीब छह साल लग गए। इसी तरह योजनाथ माड़ा और आयते को भी नक्‍सलियों के बीच ही रहते हुए प्यार हुआ। दोनों ने चुपचाप भाग जाने का फैसला किया। पहले मौका आयते को मिला। वह भागकर तोंगपाल पहुंची और अगस्त 2018 को थाने में आत्‍मसमर्पण कर दिया। छह महीने बाद माड़ा जंगल से भाग आया। आत्‍मसमर्पण करने के बाद माड़ा डीआरजी में भर्ती हो गया और दंतेवाड़ा पुलिसलाइन में रहने लगा, जबकि आयते तोंगपाल में रह रही थी। दोनों की प्रेम कथा तब सामने आई जब दंतेवाड़ा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक शादी में माड़ा ने आयते से शादी की।

बीजापुर जिले के चेरकंटी गांव के गोपी मड़ियामी उर्फ मंगल ने इसी साल 20 मई को आत्‍मसमर्पण किया था। गोपी को गंगालूर एरिया कमेटी में 15 साल तक सक्रिय नक्सली अभियान का हिस्‍सा रही महिला कमांडर भारती उर्फ रामे से प्यार हो गया। जगरगुंडा एरिया कमेटी के कमांडर बदरन्ना ने चिंतलनार दलम की लतक्का से विवाह किया और कोंटा में आत्‍मसमर्पण कर दिया। केशकाल डिवीजनल कमेटी के कमांडर केसन्ना ने सुनीता से शादी की और हिंसा का रास्‍ता हमेशा के लिए छोड दिया।

बासागुड़ा के डिप्टी कमांडर जोगन्ना ने चंद्रक्का से और मद्देड़ के डिप्टी कमांडर अशोकन्ना ने जयकन्ना से प्रेम में नक्सवाद को भुला दिया। दक्षिण बस्तर स्पेशल जोनल कमेटी के लछन्ना और मद्देड़ के एरिया कमांडर रामाराव ने भी प्रेम विवाह के बाद हिंसा छोड दी।

Read Also  चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, दर्द से दम तोड़ने से पहले ऐसे बचाई 18 लोगों की जान

दंतेवाड़ा पुलिस ने करीब छह महीने पहले प्रेमपत्र को नक्सलवाद के खिलाफ हथियार बनाकर सफलता पाई थी। दंतेवाड़ा एसपी के अनुसार नक्सली लक्ष्मण ने आत्‍मसमर्पण किया था पर उसकी प्रेमिका जयमति जंगल में रह गई थी। लक्ष्मण का पत्र किसी खास सूत्र के माध्‍यम से जयमति तक पहुंचाया गया। इसके बाद जयमति का जवाब आया कि वह निकलना तो चाहती है पर नक्सलियों ने पाबंदी लगा रखी है। पत्र में उसने दिन और स्थान बताया जहां से पुलिस उसे ला सकती थी। इसके बाद पुलिस गई और जयमति को ले आई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

नौनिहाल छात्रवृत्ति ने संवारा बेटी का भविष्य, पढ़ाई को मिली नई उड़ान

By User 6 / October 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचता है, तो आर्थिक सहायता से कहीं बढ़कर यह उनके सपनों को आगे बढ़ाने का माध्यम बन जाता है। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकासखंड बिलाईगढ़...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

बस्तर में आईईडी पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, लगेंगे विशाल शिविर

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांग लोगों के जीवन को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल की है। बस्तर संभाग में दो चरणों में विशाल निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *