Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री की घोषणा: सरसींवा बनेगा तहसील : सरसींवा और पवनी बनेंगे नगर पंचायत - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री की घोषणा: सरसींवा बनेगा तहसील : सरसींवा और पवनी बनेंगे नगर पंचायत

बिलाईगढ़ में खुलेगी नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा और
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में होगा उन्नयन 

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से हुए रूबरू 

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ जिले के ़बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसींवा पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीणों से सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत की जानकारी भी ली एवं अधिकारियों को इसके निराकरण के लिए निर्देशित भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां पर आम जनता की सुविधा के लिए सरसींवा को नवीन तहसील बनाए जाने एवं सरसींवा और पवनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने सरसींवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, बिलाईगढ़ में नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा, बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बिस्तर क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ा कर 50 बिस्तर किए जाने सहित बिलाईगढ़ नगर पंचायत में बस्ती पहुंचने एवं बस्ती से बाजार पहुंचने हेतु पुलिया का निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति किए जाने की घोषणा की। इस मौके पर स्कूली शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव प्रसाद राय, अ.जा. विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्रामीणों से लिया फीडबैक

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम धोबनी के किसान कोमल प्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका  एक लाख 10 हजार का ऋण माफ हो गया है। उन्हेें अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीन किस्त मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि वे जैविक पद्धति से बैगन की खेती करते हैं। पांच साल धान की खेती के बराबर लाभ एक साल के बैगन की खेती से होता है। पिछले साल बैगन की खेती से 5 लाख रुपए का फायदा हुआ है। जैविक खेती से जमीन की उर्वरता बढ़ी है। प्रमिला यादव ने बताया कि स्व सहायता समूह से जुड़कर उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। वह  वर्मी कंपोस्ट, मछली पालन, मुर्गी पालन, बत्तख पालन, कड़कनाथ पालन जैसी आयमूलक गतिविधियां कर रही हैं। इससे अब तक उसे 45 हजार रुपए से अधिक की आमदनी हुई है। कैथा निवासी सुदर्शन दास की मांग पर कलेक्टर को मनरेगा और गौठान में काम दिलाने तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत राशि देने एवं उनकी बीमारी का इलाज कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में चेतन बाई महिलांग ने कहा कि उनका एक लाख 56 हजार की ऋण की माफी हुई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नरेश कुमार को सेलून खोलने के लिए 2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की स्वीकृति दी।

Read Also  तुंहर सरकार तुंहर द्वार के तहत कल संतोषी नगर में शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री ने सुनाया अनुभव

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की शुरूआत में भेंट मुलाकात का अनुभव बांटते हुए कहा कि भेंट मुलाकात के दौरान एक 40 वर्षीय महिला गेड़ी लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की गेड़ी प्रतियोगिता में प्रथम आई थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक से अब महिलाएं भी अपने बचपन में खेले जाने वाले खेल फिर से खेल पा रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया। इनमें बिलाईगढ़ और भटगांव के 8 दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल और दो दिव्यांगजनों को वैशाखी के साथ ही  स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने रामनामी परिवार के यहां किया भोजन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम सरसीवां में श्री नेतराज कुर्रे के घर रामनामी समुदाय के लोगों के साथ छत्तीसगढ़ी पारंपरिक भोजन का स्वाद लिया। उन्हें भोजन में  चावल, खीर, रोटी, लाल भाजी, तिवरा भाजी, करेला भाजी, बैंगन, मटर,आलू, सेमी, फूलगोभी मिक्स, पालक, आलू की सब्जी दाल, सहित सील से पीसे टमाटर चटनी परोसा गया। मुख्यमंत्री ने श्री कुर्रे के परिवरवालों को स्वादिष्ट भोजन के लिए धन्यवाद दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...