Google Analytics Meta Pixel चीन में कोविड के चलते हालात बेकाबू, मरीजों से पटे अस्पताल - Ekhabri.com

चीन में कोविड के चलते हालात बेकाबू, मरीजों से पटे अस्पताल

चीन में कोविड वायरस का प्रकोप बढ़ गया है। देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि अस्पताल मरीजों से पट गए हैं। अस्पतालों के अंदर और बाहर बुधवार को मरीजों का तांता लगा रहा। कई अस्पतालों में कोविड के उपचार में काम आने वाली दवाएं तक नहीं हैं। केवल सर्दी-खांसी लक्षणों के लिए दवाएं दी जा सकती हैं।

 

 

देश के कई अंत्येष्टि स्थल भी भारी दबाव में हैं। अंतिम संस्कार के लिए इतनी ज्यादा संख्या में शव आ रहे हैं कि अंत्येष्टि स्थलों पर काम करने वाले कर्मचारियों को खाने का समय तक नहीं मिल जा रहा है। चीन में कोविड का कहर ऐसे समय बढ़ रहा है, जब वह तीन वर्ष बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को आठ जनवरी से खोलने जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अनिवार्य क्वारंटाइन भी समाप्त करेगा। इधर, हांगकांग भी गुरुवार से सभी सख्त नियमों को खत्म करने जा रहा है। पीसीआर टेस्ट की अनिवार्यता खत्म होगी, लेकिन मास्क पहनना पड़ेगा।

 

 

हालांकि चीन ने मंगलवार को केवल दो कोविड पीड़ितों की मौत होने की जानकारी दी। इससे एक दिन पहले एक मौत बताई थी। चीन के इस सरकारी डाटा पर गहरा संदेह जताया जा रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, चीन में पिछले महीने सख्त लाकडाउन के विरोध में हुए प्रदर्शनों के बाद पाबंदियों में ढील दी गई थी। इसके बाद देश में कोविड संक्रमण बेकाबू हो गया है। आशंका है कि एक दिन में दसियों लाख लोग संक्रमित हो रहे हैं।

 

 

 

चीन के दक्षिणी-पश्चिमी शहर चेंगदू के सबसे बड़े अस्पताल हुआक्सी के स्टाफ ने बताया कि वे कोविड मरीजों के चलते बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। यहां काम करने वाले एक एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया, “मैं 30 वर्षों से यहां काम कर रहा हूं, लेकिन इतनी व्यस्तता कभी नहीं देखी।” अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि आपातकालीन विभाग के अंदर और बाहर लंबी कतारें लगी रहती हैं। एंबुलेंस से आने वाले ज्यादातर मरीजों को आक्सीजन लगानी पड़ रही है। अस्पताल में कोविड उपचार संबंधी दवाओं का स्टाक नहीं है। यहां केवल सर्दी-खांसी जैसे लक्षणों के लिए दवाएं दी जा सकती हैं।

Read Also  साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति निकोस ने किया शाही स्वागत

 

 

चेंगदू का सबसे बड़ा डोंगजिओ अंत्येष्टि स्थल लगातार व्यस्त रह रहा है। एक कर्मचारी ने कहा, “यहां करीब 200 गुना काम बढ़ गया है। हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि खाने के लिए समय तक नहीं मिल पा रहा है।” चेंगदू के दूसरे अंत्येष्टि स्थल का भी यही हाल है। यहां के एक कर्मचारी ने बताया कि कोविड से बहुत ज्यादा मौत हो रही है। अंतिम संस्कार के लिए स्लाट नए साल तक के लिए बुक हैं।

 

 

पासपोर्ट जारी करना शुरू करेगा चीन
दुनिया के लिए अपनी सीमाओं को खोलने की घोषणा करने के बाद चीन अब पर्यटन के लिए पासपोर्ट जारी करने का काम बहाल करेगा। यह घोषणा मंगलवार को की गई। देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है। चीन ने वर्ष 2020 के प्रारंभ में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से पासपोर्ट जारी करना बंद कर दिया था। राष्ट्रीय आव्रजन प्रशासन ने बताया कि पासपोर्ट के लिए आठ जनवरी से आवेदन लेने का काम शुरू किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...