चीन की यूक्रेन में युद्धविराम की कोशिश के बीच रूस ने कहा है कि विशेष सैन्य अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त किए बगैर यूक्रेन में शांति स्थापित नहीं हो सकती है। रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय क्रेमलिन ने यह बात बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको के यूक्रेन में तत्काल युद्धविराम के आह्वान पर कही है। लुकाशेंको ने दोनों पक्षों से बिना शर्त तत्काल युद्धविराम कर शांति वार्ता शुरू करने की बात कही है। लुकाशेंको को रूसी राष्ट्रपति पुतिन का खास माना जाता है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और राष्ट्रपति लुकाशेंको की मुलाकात अगले सप्ताह प्रस्तावित है। उसमें लुकाशेंको के आह्वान पर बात हो सकती है। लेकिन यूक्रेन में रूस अभी तक विशेष सैन्य अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सका है। रूसी अभियान का लक्ष्य यूक्रेन को पूरी तरह से निशस्त्र कर उसे सैन्य संगठन नाटो में शामिल होने से रोकना है। लेकिन यूक्रेन नाटो के सदस्य देशों से हथियार लेकर पिछले 13 महीनों से रूसी सेना से मुकाबला कर रहा है। पेस्कोव ने कहा कि लक्ष्य प्राप्त होने तक यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान जारी रहेगा।
जासूसी मामले में अमेरिका पत्रकार की गिरफ्तारी के बाद रूस ने कहा है कि नियमों का पालन करते हुए मान्यता प्राप्त विदेशी पत्रकारों के कार्य करने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। इस बीच सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने वाल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार इवान जर्शाकोविच को अदालत में पेश कर उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर ले लिया है।
रूस को हथियार व गोला-बारूद देने की तैयारी में उ. कोरिया
उत्तर कोरिया खाद्यान्न् के बदले रूस को हथियार और गोला-बारूद भेजने की योजना बना रहा है। इससे दोनों देशों की आवश्यकताएं पूरी होंगी। यह बात अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जान किर्बी ने कही है। उन्होंने कहा, उत्तर कोरिया इस समय रूस को दर्जनों प्रकार के हथियार और गोला-बारूद भेजने की तैयारी कर रहा है। इनका उपयोग यूक्रेन युद्ध में होगा।
मीडिया से बातचीत में किर्बी ने कहा, उत्तर कोरिया यह सब अपनी खाद्यान्न् जरूरत को पूरा करने के लिए कर रहा है। इसके लिए पूरी प्रक्रिया को स्लोवाकिया के हथियारों के सौदागर अशोट मिक्रितिचेव अंजाम दे रहा है। किर्बी ने प्रक्रिया पर चिता जताते हुए उल्लेख किया है कि 2022 के अंतिम महीनों में उत्तर कोरिया ने रूस को बड़ी मात्रा में गोला-बारूद की आपूर्ति की थी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 6, 2026 /
Raipur: राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके की एक ज्वेलरी दुकान के मैनेजर के साथ लूट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, विनायक ज्वेलर्स के मैनेजर विनीत सोनी पर अज्ञात बदमाश तलवार से हमला कर करीब एक करोड़ रुपए...
By User 6 /
May 5, 2026 /
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 5, 2026 /
WhatsApp Support Ends:अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रही है, जिसके बाद कुछ पुराने मोबाइल...
By User 6 /
May 7, 2026 /
Cockroach Control Tips: किचन घर की वह जगह होती है जहां साफ-सफाई सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है, लेकिन यही जगह अक्सर कॉकरोच का ठिकाना बन जाती है। रात होते ही ये सिंक, गैस चूल्हे के आसपास और किचन कैबिनेट...
By User 6 /
May 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 6, 2026 /
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में संजू सैमसन ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन ठोककर टीम...
By User 6 /
May 7, 2026 /
रायपुर, 7 मई 2026।कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। ग्राम पंचायत लोखान के कमराखोल गांव में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, जहां...
By User 6 /
May 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...