वित्त वर्ष 2022-23 के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार दो प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए। शुक्रवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1,031.43 अंक की तेजी के साथ 59 हजार के स्तर के करीब पहुंचकर 58,991.52 अंक पर जाकर बंद हुआ। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी 279.05 अंक चढ़कर 17,359.75 अंक पर जाकर बंद हुआ।
बाजार के जानकारों के अनुसार, अमेरिकी बांड यील्ड में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के स्थानीय बाजारों में लौटने के कारण बाजार की धारणा में बदलाव हुआ है। यही कारण है कि घरेलू शेयर बाजारों ने वित्त वर्ष की समाप्ति बड़ी बढ़त के साथ की है। इस वर्ष मार्च में यह एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त भी रही है।
स्वस्तिका इन्वेस्मार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा का कहना है कि वैश्विक बाजारों में स्थिरता के कारण घरेलू बाजारों में तेजी रही है। अप्रैल सीरिज के लिए इसे अच्छी शुरुआत माना जा सकता है। एफआईआई ने बाजार में नकद खरीदारी शुरू कर दी है। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के साथ बैंकिग और आईटी क्षेत्र में खरीदारी से भी शेयर बाजारों को बढ़त हासिल करने में मदद मिली है। बाजारों में रही इस तेजी की बदौलत निवेशकों की संपत्ति में 3.48 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। अब बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 258.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
सेंसेक्स की टाप गेनर
रिलायंस 4.29 प्रतिशत
नेस्ले 3.30 प्रतिशत
इन्फोसिस 3.19 प्रतिशत
आइसीआइसीआइ बैंक 3.08 प्रतिशत
टाटा मोटर्स 2.80 प्रतिशत
पूरे वित्त वर्ष में 5.86 लाख करोड़ घटी निवेशकों की संपत्ति
उच्च महंगाई, ज्यादा ब्याज और भूराजनीतिक संकट के कारण वित्त वर्ष 2022-23 में घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव दिखा। इसके चलते पूरे वित्त वर्ष में बीएसई के निवेशकों की संपत्ति में 5.86 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। वित्त वर्ष 2021-22 के अंतिम दिन यानी 31 मार्च 2022 को बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का पूंजीकरण 264.06 लाख करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च 2023 को घटकर 258.19 लाख करोड़ रुपये रह गया है। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक और हिंदुस्तान यूनीलिवर हैं।
विदेशी मुद्रा भंडार में 5.98 अरब डालर की वृद्धि
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में 5.977 अरब डालर की वृद्धि हुई है। आरबीआइ के आंकड़ों के अनुसार, अब विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 578.778 अरब डालर पर पहुंच गया है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 12.8 अरब डालर की वृद्धि हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 4.38 अरब डालर बढ़कर 509.728 अरब डालर हो गई हैं। इसी प्रकार स्वर्ण भंडार 1.37 अरब डालर बढ़कर 45.48 अरब डालर पर पहुंच गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...