Google Analytics Meta Pixel संघ प्रमुख भागवत बोले-मुस्लिमों को भारत में डरने की जरूरत नहीं - Ekhabri.com

संघ प्रमुख भागवत बोले-मुस्लिमों को भारत में डरने की जरूरत नहीं

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि भारत में मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें “श्रेष्ठता की मानसिकता” छोड़नी होगी। एक बार हमने शासन किया, फिर से शासन करेंगे, इस भावना से उन्हें बाहर आना होगा। आर्गनाइजर और पांचजन्य को दिए साक्षात्कार में भागवत ने एलजीबीटी समुदाय का भी समर्थन किया।

 

उन्‍होंने कहा कि उनके लिए भी समाज में स्थान होना चाहिए और संघ को इस विचार को बढ़ावा देना होगा। ऐसी प्रवृत्ति वाले लोग हमेशा से रहे हैं। जब से मनुष्य का अस्तित्व है, तब से…। यह जैविक है। जीवन का एक पहलू है। हम चाहते हैं कि उन्हें भी निजी स्पेस मिले और वे महसूस करें कि हम भी समाज का एक हिस्सा हैं। यह बहुत साधारण मुद्दा है। हमें इस विचार को बढ़ावा देना होगा, क्योंकि इसे सुलझाने का कोई दूसरा तरीका निरर्थक साबित होगा।

 

भागवत ने कहा कि दुनियाभर में हिंदुओं में आई नई आक्रामकता समाज में जागृति के कारण है, क्योंकि इस समाज को 1,000 वर्षों से अधिक समय से युद्ध करना पड़ा है। इस समाज को विदेशी आक्रांताओं, विदेशी प्रभाव और विदेशी षड्यंत्रों के खिलाफ लड़ना पड़ा है। संघ इस उद्देश्य में उनका समर्थन करता है। कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने इसके बारे में बात की है। और इन सबके कारण ही हिंदू समाज जागृत हुआ है।

 

भागवत ने कहा, हिंदुत्व हमारी पहचान है, हमारी राष्ट्रीयता है, हमारी सभ्यता की विशेषता है-एक ऐसा गुण जो सबको अपना मानता है। जो सबको साथ लेकर चलता है। हम कभी नहीं कहते, मेरा ही सच्चा और तुम्हारा झूठा। तुम अपनी जगह सही। मैं अपनी जगह सही। क्यों लड़ें, साथ चलें-यह हिंदुत्व है।

Read Also  आपके घर पर भी चल सकता है बुलडोजर

 

संघ प्रमुख ने कहा, सीधी सी बात तो यह है कि हिंदुस्थान को हिंदुस्थान रहना चाहिए। इससे आज भारत में जो मुस्लिम हैं, उन्हें कोई नुकसान नहीं है। मुस्लिमों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन, उसी समय उन्हें श्रेष्ठता की भावना छोड़नी होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

प्रोजेक्ट सुरक्षा के तहत शिक्षकों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

148 केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचा बारहवीं हिंदी परीक्षा का प्रश्न पत्र

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...