Google Analytics Meta Pixel आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए 12 वीं में 75 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता में मिलेगी छूट - Ekhabri.com

आईआईटी, एनआईटी में प्रवेश के लिए 12 वीं में 75 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता में मिलेगी छूट

प्रत्येक शिक्षा बोर्ड के शीर्ष 20 पर्सेंटाइल छात्रों को अब आईआईटी और एनआईटी, में प्रवेश नियमों में छूट मिलेगी। वे जेईई एडवांस्ड में शामिल हो सकेंगे, भले ही उन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक हासिल नहीं किए हों।

 

 

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार जेईई (एडवांस्ड) के लिए पात्रता मानदंड में ढील देने की मांग लगातार की जाती रही है। इसी के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है। नियमों के अनुसार  संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल मिलाकर कम से कम 75 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता होती है।

 

 

सूत्रों ने कहा, “चूंकि कई राज्य बोर्डों में शीर्ष 20 पर्सेंटाइल उम्मीदवारों में से कई 75 प्रतिशत से कम स्कोर करते हैं। मंत्रालय ने फैसला किया कि अगर कोई उम्मीदवार शीर्ष 20 पर्सेंटाइल में है तो 75 प्रतिशत अंक नहीं मिलने के बावजूद वह पात्र होगा। जेईई-मेन के लिए आनलाइन पंजीकरण 12 जनवरी को समाप्त होगा। परीक्षा 24 से 31 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। इस बीच बांबे हाई कोर्ट ने इस महीने के अंत में होने वाली जेईई मेन्स परीक्षा को टालने से इन्कार कर दिया।

 

मुख्य न्यायाधीश एसवी गंगापुरवाला और जस्टिस संदीप मार्ने की खंडपीठ ने कहा कि अखिल भारतीय परीक्षा को स्थगित करना उचित नहीं होगा क्योंकि इससे आईआईटी के लाखों उम्मीदवार प्रभावित होंगे। जनहित याचिका बाल अधिकार कार्यकर्ता अनुभा सहाय द्वारा दायर की गई थी, जो चाहती थीं कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन को मार्च तक के लिए टाल दिया जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

छत्तीसगढ़ में सुशासन की नई पहल, जनविश्वास मजबूत करने पर सरकार का जोर

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...

छत्तीसगढ़ पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 1.70 करोड़ लोगों तक पहुंचा सुरक्षा संदेश

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...