सीबीएसई की ओर से लगातार शिक्षा में कोताही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने का अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में बोर्ड गलत दस्तावेज सबमिट करने को लेकर कुछ स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया था। इसके बाद अब बोर्ड ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। जहां अधिकारियों को कुछ खामियां भी मिली हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 18 और 19 दिसंबर को दिल्ली समेत छह क्षेत्रों में स्थित 29 स्कूलों में सरप्राइज निरीक्षण किए। दिल्ली में यह निरीक्षण 18 दिसंबर को हुआ था, जबकि बेंगलुरु, पटना, बिलासपुर, वाराणसी और अहमदाबाद में यह जांच 19 दिसंबर को की गई।
रिपोर्ट्स की मानें तो इन निरीक्षणों का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में सीबीएसई के मानकों और संबद्धता से जुड़ी नियमावली का पालन सुनिश्चित करना था। जांच में अधिकांश स्कूलों में बोर्ड के निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसमें स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों की उपस्थिति क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को दाखिला देने जैसे मामलों का समावेश था।
सीबीएसई ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ये निरीक्षण बोर्ड द्वारा उच्च शैक्षिक मानकों को बनाए रखने और उसके दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। सीबीएसई ने कहा कि ये निरीक्षण बोर्ड के निरंतर प्रयासों का एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जिनका उद्देश्य सभी संबद्ध स्कूलों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों के पालन को बढ़ावा देना है। बोर्ड ने सभी स्कूलों से कहा कि वे अपने संबंधित नियमों और मानकों का पालन सुनिश्चित करें. जिससे शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता बनी रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...