Google Analytics Meta Pixel कुम्हारी: शासकीय स्कूल में साक्षर भारत निपुण भारत थीम पर वार्षिकोत्सव का आयोजन - Ekhabri.com

कुम्हारी: शासकीय स्कूल में साक्षर भारत निपुण भारत थीम पर वार्षिकोत्सव का आयोजन

कुम्हारी । धमधा ब्लाक के कुम्हारी संकुल के शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला (बालक/कन्या) कुम्हारी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह 2023 का थीम साक्षर भारत, निपुण भारत पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित दीक्षित प्रबंधक केडिया डिस्टलरी कुम्हारी, महेश वर्मा दूरदर्शन कलाकार, अश्वनी देशलहरे समाजसेवी व पर्यावरण प्रेमी, आजूराम वर्मा समाजसेवी, मदन लाल साहू संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केन्द्र कुम्हारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यालयीन बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया । कई शिक्षा प्रद नाटक, शिक्षा का अधिकार, गरीबी उन्मूलन, दहेज प्रथा अशिक्षा के माध्यम से समाज को जगाने का काम बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से किया, छत्तीसगढ़ की पारम्परिक एवं लोकगीतों की प्रस्तुति नेे उपस्थित जनों को खुब गुदगुदाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित दीक्षित ने बच्चों के सुंदर कार्यक्रम को देखकर अपने स्कूली जीवन को याद किया और कहा कि बच्चे वास्तव में प्रतिभा के धनी है ये बच्चें किसी पब्लिक स्कूल की बच्चों से कम नही है, उन्होंने शाला को हर संभव मदद की आश्वासन दिया। संकुल समन्वयक मदन लाल साहू ने कहा की बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के सांस्कृतिक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन आवश्यक है जिसमें बच्चों को अपने प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है ।

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है । आजू राम वर्मा समाजसेवी कुम्हारी द्वारा विगत वर्ष के प्रावीण्य सूची में आने वाले कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को पुरुस्कार प्रदाय किया गया। साथ ही श्री वर्मा ने विद्यालय के कमजोर व जरूरतमंद बच्चों हेतु 5000/- रुपये की राशि शाला को प्रदाय किया। गंगा प्रसाद देवांगन एलआईसी अभिकर्ता कुगदा द्वारा शा. प्रा. शाला के बच्चों हेतु टाई एवं बेल्ट प्रदाय किया गया ।

Read Also  नक्सल मोर्चों में शहीद हुए 38 जवानों के परिजनों को किया जाएगा सम्मानित

कार्यक्रम में श्रीमती असीमा मंडी प्राभारी प्राचार्य शा. हाई स्कूल कुम्हारी ,प्रधान पाठक पारसमणि चंद्राकर शा. पू. मा. कन्या शाला कुम्हारी, श्रीमती मीना डी रामटेके प्रधान पाठक शा. पू.मा शाला बालक शाला कुम्हारी, श्रीमती रितु सिंह प्रभारी प्रधान पाठक शा. प्रा. शाला कुम्हारी वरिष्ठ शिक्षक सुरेन्द्र शर्मा, अब्दुल मुजीब खान, आशा कश्यप, रमा देवांगन खिन्नी लाल वर्मा , पवन कुमार चौधरी, श्रीमती कोमल पटेल,सेवा निवृत्त प्रधान पाठक रामानंद राम सेवानिवृत्त शिक्षक मुरारी लाल साव, दयालु राम वर्मा, फिन्गेश्वर साहू दानेश, पार्षद श्रीमती शांति टण्डन, नारायण वर्मा, श्रीमती नीलू शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सभी शिक्षक शिक्षिकाए प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया कुम्हारी के समस्त पदाधिकारी एवं काफी संख्या में पालक एवं नगरवासी उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डोमार यादव एवं लेखराम गेण्ड्रे ने व आभार आशा कश्यप ने की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...