यूक्रेन को सैन्य मदद देने के मसले पर यूरोप में अंतर्द्वंद्व शुरू हो गया है। शुक्रवार को होने वाली सहयोगी देशों की बैठक से पहले जर्मनी की रक्षा मंत्री क्रिस्टीन लैंब्रेट ने इस्तीफा दे दिया है। हाल में यूक्रेन को लेपर्ड टैंक देने के फैसले पर जर्मन सरकार को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच यूक्रेन के डेनिप्रो शहर में बहुमंजिला आवासीय भवन पर रूसी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है, दर्जनों लोग अभी लापता हैं। लेकिन रूस ने आवासीय भवन पर हमले से इन्कार किया है।
यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई करीब 11 महीने से जारी है लेकिन बड़े यूरोपीय देश-जर्मनी, फ्रांस और इटली यूक्रेन को सैन्य मदद देने में हिचक दिखाते रहे हैं। हाल में अमेरिका के यूक्रेन को टैंक देने की घोषणा के बाद फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड ने भी यूक्रेनी सेना के लिए टैंक और तोपें देने का ऐलान किया है। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ना तय है। रूस ने अमेरिका और ब्रिटेन से सीधी नाराजगी भी जता दी है। कहा है कि पश्चिमी देश युद्ध भड़का रहे हैं, इससे युद्ध का दायरा बढ़ सकता है। उनके हथियार यूक्रेन में आए तो उन पर हमला किया जाएगा और ब्रिटेन के टैंक जला दिए जाएंगे।
यूक्रेन को सैन्य मदद बढ़ाने के मसले पर शुक्रवार को जर्मनी में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मित्र देशों की बैठक होने वाली है। इस बैठक में अमेरिकी रक्षा मंत्री भी भाग लेंगे। लेकिन इस बैठक से पहले ही जर्मनी की रक्षा मंत्री लैंब्रेट ने इस्तीफा दे दिया है। लैंब्रेट के इस्तीफे का कारण यूक्रेन को सैन्य मदद के मुद्दे पर सरकार की बढ़ रही आलोचना को माना जा रहा है।
लेपर्ड टैंक देने की घोषणा का सरकार के सहयोगी दल विरोध कर रहे है और इंटरनेट मीडिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। यूक्रेन युद्ध के चलते जर्मनी के रूस के साथ द्विपक्षीय संबंध बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं और गैस व तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। इसके कारण जर्मनी में महंगाई बढ़ गई है और मंदी का खतरा पैदा हो गया है।
रूस ने क्रीमिया के नजदीक सात ड्रोन मार गिराए
सोमवार को रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप के नजदीक काला सागर के ऊपर सात ड्रोन रूसी डिफेंस सिस्टम ने मार गिराए। ये ड्रोन सेवास्टोपोल बंदरगाह के नजदीक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। माना जा रहा है कि ये ड्रोन यूक्रेनी सेना ने भेजे थे। रूसी सेना की ताजा गोलाबारी में खेरसान में तीन लोगों के मारे जाने और 14 के घायल होने की सूचना है। वहां पर एक अस्पताल और बिजलीघर समेत कई ठिकाने रूसी हमले का निशाना बने हैं। जपोरीजिया में रूसी हमले में एक औद्योगिक इकाई निशाना बनी है जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...