गत चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल को वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में ब्रिटेन के जैक ड्रैपर के खिलाफ जीत दर्ज के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। 22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल ने तीन घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में ड्रैपर को 7-5, 2-6, 6-4, 6-1 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। यह इस साल नडाल की पहली जीत थी। पूरे मैच के दौरान नडाल अपनी पूरी फार्म में नजर नहीं आए और संघर्ष करते दिखे।
डैस्पर ने दी कड़ी चुनौती
नडाल और डैस्पर के बीच मुकाबला पहले सेट से ही बराबरी का रहा। नडाल ने जहां पहला गेम जीतकर बढ़त ली, वहीं 21 वर्षीय डैस्पर ने अगला गेम अपने नाम कर बराबरी हासिल कर ली। पहले सेट में नडाल जैसे ही बढ़त बनाते वैसे ही डैस्पर अगला गेम जीतकर स्कोर बराबर कर देते। हालांकि नडाल ने इस चुनौतीपूर्ण सेट को अपने नाम किया। दूसरे सेट में डैस्पर पूरी तरह स्पेनिश खिलाड़ी पर हावी रहे और उन्होंने जल्द ही नडाल से 4-0 की बढ़त ली, नडाल जब तक कुछ संभल पाते तब तक ब्रिटेन के इस युवा खिलाड़ी ने दूसरा सेट अपने नाम कर लिया।
नडाल की वापसी
तीसरे सेट में नडाल ने 4-1 की बढ़त बनाई, लेकिन डैस्पर ने वापसी करते हुए स्कोर 4-4 कर दिया। हालांकि नडाल ने अगले दो गेम अपने नाम कर इस सेट को जीता। चौथे सेट का पहला गेम डैस्पर ने जीता, लेकिन यहां से नडाल ने पूरी क्षमता के साथ वापसी की और अगले सभी गेम अपने नाम कर एकतरफा अंदाज में चौथा सेट जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल का अगले दौर में सामना अमेरिका के मैकेंजी मैकडोनाल्ड से होगा।
सितसिपास और मेदवेदेव भी अगले दौर में
पुरुष वर्ग के अन्य मुकाबलों में रूस के डेनिल मेदवेदेव ने अमेरिका के मार्कोस गिरोन को 6-0, 6-1, 6-2 से, ग्रीस के स्टेफनोस सितसिपास ने फ्रांस के क्वेंटिन हालिस को 3-6, 6-4, 7-6 (6) से और ब्रिटेन के कैमरून नोरी ने लुका वान एश्चे को 7-6 (3), 6-0, 6-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।
स्वियातेक, पेगुला ने पार की पहली बाधा
महिलाओं में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जर्मनी की जुले निएमिएर को 6-4, 7-5 से, तीसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की जेसिका पेगुला ने रोमानिया को जैकलीन क्रिस्टीन को 6-0, 6-1, सातवीं वरीय अमेरिका की कोको गफ ने कैटरीन सिनियाकोवा को 6-1, 6-4 से, मारिया सकारी ने यूई युआन को 6-1, 6-4 से और ब्रिटेन की एम्मा राडूकानू ने तमारा कोरपात्च को 6-3, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By User 6 /
September 7, 2026 /
रायपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर बिलासपुर स्थित एसईसीएल-डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार में ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका शामिल हुए। इस दौरान शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट योगदान देने...