बिग बॉस 16 के इस हफ्ते के वीकेंड के वार में टीना दत्ता की क्लास लगने वाली है। टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच दरारें बढ़ती जा रही हैं. लेटेस्ट एपिसोड में शालीन अकेले पड़ गए हैं. टीना प्रियंका चौधरी की अच्छी दोस्त बन गई हैं. जबकि मंडली के लोग भी शालीन को ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं. ऐसे में अकेले पड़े शालीन लेटेस्ट एपिसोड में फट पड़े और बिग बॉस से कहा कि उन्हें इंजाइटी हो रही है और वो शो छोड़कर जाना चाहते हैं. लेकिन बिग बॉस के समझाने के बाद शालीन शांत होते हैं. शो के आखिरी में अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाई जाती है. सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट करते दिखते हैं. इस दौरान सलमान, टीना और प्रियंका के बीच हुई बातों को मुद्दा उठाते हैं.
सलमान खान (Salman Khan) और टीना दत्ता के बीच बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टीना इसे लेकर ट्रोल भी हो रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान कहते हैं, “प्रियंका टीना ने आपसे कहा- शालीन ने ऐसी-ऐसी चीजें मुझसे मांगी हैं ना…. तू हिल जाएगी प्रियंका..” इसके बाद टीना का चेहरा उतर जाता है. सलमान गुस्सा होते हैं.
सलमान खान कहते हैं, “ये चीजें इन्होंने (टीना दत्ता) 15 हफ्ते अंदर दबा के रखी, क्योंकि तक सब ठीक था. अब जब ठीक नहीं है, तो खोल दी उन्होंने..” टीना इस पर रिएक्ट करते हुए कहती हैं, “ऐसा नहीं था सलमान सर…” टीना अपनी बात पूरी कर पातीं, इतने में सलमान ने फिर कहा,”कोई लिमिट रखी आपने,.. कोई लिमिट रखी… रखी..” इतना सुनते ही टीना बुरी तरह टूट पड़ती हैं.
टीना दत्ता फूट-फूटकर रोने लगती हैं. उनकी आंखों से आंसुओं की मोटी-मोटी धार टपकती है. वह रोते-रोते कहती हैं, “मैं थक चुकी हूं… मैं घर जाना चाहती हूं… सर मैं हर चीज से तंग आ गई हूं. हर चीज का मेरे ऊपर ब्लेम आ रहा है.. पिछले 3 हफ्ते से. और मैं सहती जा रही हूं सर… मैं थक गई इस घर में… जस्टिफिकेशन और एक्सप्लेनशन दे-दे कर.”
लोग बोले- मिला कर्मों का फल
टीना दत्ता यहीं शांत नहीं होती हैं. वह रोते-रोते हाथ जोड़ने लगती हैं और कहती हैं,”मुझे घर जाना है बस…”टीना का यह वीडियो वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो पर लोगों टीना के साथ-साथ सुंबुल तौकीर की तस्वीर शेयर कर रहे हैं और इसे टीना का कर्मों का फल बता रहे हैं. दरअसल, टीना और शालीन से परेशान होकर सुंबुल ने रोते हुए हाथ जोड़कर टीना से माफी मांगते हुए उन्हें जाने के लिए कहा था.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...
By Reporter 5 /
October 31, 2026 /
रायपुर। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का शुक्रवार को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार, 31 अक्टूबर को उनका पार्थिव शरीर...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By User 6 /
November 1, 2026 /
रायपुर। दीपावली से पहले मनाया जाने वाला धनतेरस धन और समृद्धि की कामना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ सोना, चांदी, बर्तन और दूसरी उपयोगी वस्तुएं खरीदने की परंपरा है।...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक खान-पान और स्थानीय व्यंजनों की अनूठी झलक देखने को मिल रही है। राज्योत्सव में लगाए गए गढ़ कलेवा के स्टॉल पर नागरिक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों का भरपूर आनंद ले...