Google Analytics Meta Pixel टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया-भारत वनडे में नंबर-1 बनने से एक जीत दूर - Ekhabri.com

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया-भारत वनडे में नंबर-1 बनने से एक जीत दूर

रायपुर-टीम इंडिया ने रायपुर में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत अब वनडे रैंकिंग में नंबर-1 होने के भी बेहद करीब आ गया। ICC रैंकिंग में अब रोहित एंड कंपनी के 113 पॉइंट्स हो गए और वह एक पायदान की छलांग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।अगर टीम इंडिया सीरीज का तीसरा मैच भी जीत लेती है तो वह नंबर-1 पर काबिज हो जाएगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम 111 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर 4 पर थी। इस मुकाबले में जीत के बाद भारत के 113 पॉइंट्स हो गए हैं। पहले नंबर-1 पर काबिज न्यूजीलैंड के 2 पॉइंट्स का नुकसान हुआ और उसके भी अब 113 पॉइंट्स हो गए हैं। कीवी टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। इंग्लैंड अब नंबर-1 हो गया है और उसके भी 113 पॉइंट्स हैं। आप यह पूछेंगे कि जब भारत, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड तीनों के एक समान 113-113 पॉइंट्स हैं तो फिर इंग्लैंड नंबर-1 कैसे हो गया। इसका जवाब है दशमलव के बाद के अंकों की गणना। इस मामले में इंग्लैंड सबसे आगे है। न्यूजीलैंड दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है।टीम इंडिया अगर सीरीज का तीसरा मुकाबला भी जीत लेती है तो उसके 114 अंक हो जाएंगे और वह रैंकिंग में नंबर-1 हो जाएगी। इंग्लैंड दूसरे स्थान पर खिसक जाएगा और न्यूजीलैंड टीम चौथे स्थान पर लुढ़क जाएगी। ऑस्ट्रेलिया 112 अंकों के साथ नंबर-2 हो जाएगा।

Read Also  ट्रक-कार की टक्कर...4 दोस्तों की मौत, एयर बैग खुले पर नहीं बची जान
इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के बीच घुसा बच्चा:दौड़कर रोहित शर्मा के गले लगा

रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया। इस बीच हुए एक मोमेंट ने इंडियन स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा को चौंका दिया। दरअसल स्टेडियम में सारे सुरक्षा घेरों को तोड़कर एक 12-15 साल का फैन मैदान में घुस आया। रोहित शर्मा ने जैसे ही एक चौका लगाया, बच्चा लांग ऑन एरिया से मैदान में कूदा और दौड़कर रोहित के गले लग गया। इतने में दूसरी ओर से आए सुरक्षाकर्मी ने झटककर लड़के को हटाया। इससे रोहित शर्मा एकदम चौंक गए और खुद को गिरने से संभाला। इंडिया की शानदार जीत का जश्न पूरे स्टेडियम में डांस के साथ मनता रहा।बीच मैच में हुई इस घटना से रोहित शर्मा, नाराज दिखे। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी हैरान रह गए कि आखिर ये कैसे हो गया। दूसरी तरफ लाइव सीन को देख रहे क्रिकेट प्रेमियों ने जबरदस्त हूटिंग की। लड़के काे मैदान में घुसने से रोकने में नाकाम सुरक्षाकर्मी बाद में उसे वहां से भगाते हुए बाहर लेकर गए। इसके बाद स्टेडियम के चारों ओर पुलिस ने पहरा बढ़ाया गया। निगरानी के लिए वालंटियर्स लगाए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...