Google Analytics Meta Pixel चांद पर कदम रखने वाले एल्ड्रिन ने 93 की उम्र में 30 साल छोटी अंका से ब्याह रचाया - Ekhabri.com

चांद पर कदम रखने वाले एल्ड्रिन ने 93 की उम्र में 30 साल छोटी अंका से ब्याह रचाया

लॉस एंजेलिस- अमेरिकी के मशहूर अंतरिक्ष यात्री रहे बज एल्ड्रिन ने शुक्रवार को 93 साल की उम्र में चौथी शादी की है। उनकी पत्नी डॉ. अंका फॉर की उम्र 63 साल है। खुद एल्ड्रिन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- हम दोनों घर से भागकर शादी करने वाले टीनएजर्स की तरह उत्साहित हैं। 1969 में अपोलो 11 मिशन के तहत नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन चांद पर गए थे। नील आर्मस्ट्रांग चांद पर सबसे पहले उतरे थे। उनके 19 मिनट बाद बज एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा था।बज एल्ड्रिन ने शादी के बाद ट्विटर पर पत्नी अंका के साथ की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- मेरे 93वें जन्मदिन के मौके पर मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैंने अपनी प्रेमिका डॉ. अंका फॉर के साथ शादी कर ली है। हमने लॉस एंजिलिस में एक छोटे समारोह में शादी की।बज एल्ड्रिन की पोस्ट को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ट्विटर यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप जरूर चांद पर उतरने जैसा महसूस कर रहे होंगे। एक अन्य यूजर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे बज, आपको शादी के लिए शुभकामनाएं। मैं आपके लिए खुश हूं। बज एल्ड्रिन अपोलो 11 मिशन के तीन सदस्यों वाले क्रू के इकलौते जीवित सदस्य हैं। मिशन में उनका साथ देने वाले बाकी दो सदस्यों का निधन हो चुका है। बज एल्ड्रिन 1971 में नासा से रिटायर हो गए थे। उन्होंने 1998 में शेयर स्पेस फाउंडेशन की स्थापना की थी। इसका मकसद अंतरिक्ष की खोज को बढ़ावा देना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

साय सरकार का प्रशासनिक विस्तार, बोर्ड और आयोगों में नई टीम, दी बधाई 

By Reporter 5 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं का भूमिपूजन, रायपुर में बड़ा विकास कदम

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 06 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य...

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...