पाकिस्तान में आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। करीब नौ हजार कंटेनर बंदरगाहों पर अटके पड़े हैं। समय रहते अगर कदम नहीं उठाए गए तो देश में आवश्यक, खाद्य और औद्योगिक वस्तुओं की सप्लाई चेन बाधित हो सकती है। विशेषज्ञों ने खतरे का संकेत देते हुए कहा कि पाकिस्तान आर्थिक मंदी के कगार पर है। यह दिवालिया हो सकता है, क्योंकि मुद्रा स्फीति रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है। खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। सरकार का खजाना भी खाली है।
एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के अनुसार, डालर की कमी के चलते आयातकों के कंटेनर माल सहित फंसे पड़े हैं। जबकि दूसरी ओर शिपिंग कंपनियां धमकी दे रही हैं कि अगर समय पर भुगतान नहीं किया गया तो वे पाकिस्तान को दी जाने वाली अपनी सेवाएं रोक देंगी। देश में उत्पन्न् हुए इस हालात से आयात और निर्यात दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इससे खराब स्थिति नहीं हो सकती। केंद्रीय बैंक के पास केवल 4.4 अरब डालर रिजर्व में हैं, जो सिर्फ तीन हफ्ते के आयात के लिए पर्याप्त है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, बंदरगाहों पर अटके कंटेनर और अन्य खर्च को देखा जाए तो डेढ़ से दो अरब डालर का खर्च अनुमानित है। लगातार हो रही परेशानी की वजह से आयात पर निर्भर उद्योग बंद होने के कगार पर हैं। ऐसा होने पर पूरी आपूर्ति श्रृंखला पर प्रभाव पड़ेगा। इस बीच उत्पादन में कमी की मार झेल रही फैक्ट्री अब लोगों को निकालने भी लगी है। इससे आने वाले समय में लोगों को बेरोजगारी की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।
2,200 लक्जरी वाहनों का आयात
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान ने चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीने में 2,200 लक्जरी वाहनों के आयात को मंजूरी दी गई। विदेशी मुद्रा पर सख्त नियंत्रण के बावजूद गत जुलाई से दिसंबर के बीच 160 ई-वाहन और तीन साल पुराने करीब 1,900 लक्जरी वाहनों का आयात किया गया। इसमें अरबों रुपये खर्च किए गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By User 6 /
August 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...