मुख्यमंत्री श्री बघेल शामिल हुए गिरोला में आयोजित आभार और सम्मान समारोह में
सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधि द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का सम्मान
रायपु-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर जिले के बकावंड विकासखण्ड के ग्राम गिरोला में सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधि द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर बदल रहा है। बस्तर में शांति और विकास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुलिस के जवान ग्रामीणों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साल में बस्तर में सबसे कम हिंसा की घटनाएं हुई हैं, इसके लिए पुलिस के अधिकारियों और जवानों और बस्तरवासियों को बधाई। आज बस्तर की संस्कृति की चर्चा देश और दुनिया में फिर से हो रही है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने बकावंड विकासखंड में ग्राम गिरौला से बेतझरन तूताबेड़ा तक 2 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण, बकावंड मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय और बस्तर में 50-50 सीटर बालक एवं बालिका पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के निर्माण, बकावंड शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जैतगिरी के नवीन शाला भवन के निर्माण, बजावंड उप स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन और प्राकृतिक पर्यटन स्थल बेतझरन, डुरकाबेड़ा और प्राकृतिक जलकुंड टोंगकोंगेरा के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गिरोला में लगभग 131.61 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न 98 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनमें इसमे 68.42 करोड़ लागत के 27 कार्यो का लोकार्पण एवं 65.18 करोड़ लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, देवगुड़ी व मातागुड़ियों को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र, वन अधिकार पट्टाधारी किसानों को केसीसी के तहत ऋण प्रदाय किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से टीबी मुक्त बस्तर अभियान के तहत निक्षय मित्र द्वारा टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार फूड बास्केट, अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के माध्यम से रोजगार हेतु ऋण, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत राशि, माटी कला बोर्ड द्वारा कुम्हारी कार्य के लिए इलेक्ट्रिक चाक, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत हितग्राहियों को राशि व स्कूली विद्यार्थियों को सामाजिक प्रास्थिति पत्र का वितरण किया गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...