हिंदू धर्म में भगवान सूर्य की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि रोजाना उनकी अराधना करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं. लेकिन, सूर्य सप्तमी के दिन सूर्य अराधना का विशेष महत्व होता है. हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य सप्तमी हर साल मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य सप्तमी को भगवान सूर्य के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. इस बार यह 28 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा. वैसे तो इस दिन कोई भी व्रत रख सकता है लेकिन, मान्यता है कि महिलाओं को खास करके इस दिन व्रत रखना चाहिए. जो भी इस दिन व्रत रखते हैं उनसे सूर्य देव बेहद प्रसन्न होते हैं और उन्हें कभी कोई रोग नहीं पकड़ता है. तो आइए जानते हैं कि क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और कैसे करें पूजा..
पूजा का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार सूर्य सप्तमी इस बार 28 जनवरी यानी आज है। इसी दिन स्नान-दान भी किया जाएगा. स्नान और पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक है. इस दिन कोशिश करें कि प्रात:काल सूर्य को जल जरूर अर्पित करें.
कैसे करें पूजा
सूर्य सप्तमी के दिन सबसे पहले जल्दी उठकर स्नान करें और उसके बाद सूर्य को जल अवश्य अर्पित करें. ध्यान रखें कि जल अर्पित करते समय गायत्री मंत्र का जाप भी करें. इसके बाद यदि संभव हो तो किसी नदी के पास जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ती स्थापित करें और उनकी पूजा करें. यदि ऐसा करना संभव न हो तो, घर पर ही सूर्य देव की मूर्ती रखें और इन पर लाल चंदन, लाल फूल, अक्षत आदि अर्पित करें. पूजा-पाठ के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान-दक्षिणा दें और किसी ब्राह्मण को भोजन भी करवाएं.
व्रत रखने का है विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य सप्तमी के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व है. इस दिन कोशिश करें की सिर्फ फलहार करें और तामसिक भोजन से दूरी बनाकर रखें. इसके साथ-साथ आज के दिन किसी भी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा आप पर नहीं बरसती है और आपको शुभ फल मिलने के बजाए दुखद परिणाम देखनें को मिलने लगते हैं.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...