दिवालिया होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान की सात अरब डालर की आर्थिक सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) से बातचीत शुरू हो गई है। तंगहाल पाकिस्तान ने भी मदद मिलने के और सभी रास्ते बंद होने की सूरत में आईएमएफ की शर्तों के आगे घुटने टेकने शुरू कर दिए हैं। कंगाल और बदहाल पाकिस्तान की हालत बहुत जल्द श्रीलंका जैसी हो सकती है। फरवरी में पाकिस्तान को ईंधन की आपूर्ति ठप हो सकती है। चूंकि कारोबार और विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट के चलते बैंकों ने आयात के लिए भुगतान बंद कर दिया है।
मंगलवार को नवंबर से रुकी सात अरब डालर की इस रकम को देने पर विचार करने के लिए आइएमएफ के पाकिस्तान मिशन के प्रमुख नैथन पोर्टर से पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार ने मुलाकात की है। शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली पाकिस्तान के सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की गठबंधन सरकार 1.2 अरब डालर की किस्त पाने के लिए आइएमएफ की सभी शर्तें मानने को तैयार है। पाकिस्तान वित्त मंत्रालय ने नकदी संकट से उबरने के लिए आइएमएफ के पाकिस्तान मिशन के प्रमुख नैथन पोर्टर को बताया कि पाकिस्तान सरकार ने विभिन्न् क्षेत्रों में वित्तीय और आर्थिक सुधारवादी कदम उठाए हैं।
पाकिस्तान के लिए यह आर्थिक मदद मिलना बेहद जरूरी है, क्योंकि उसके पास अब केवल तीन हफ्ते के आयात के लिए विदेशी मुद्रा बची है। आयात बिल के बोझ तले पेट्रोल-डीजल का भी भारी संकट है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने बेलआउट पैकेज के लिए पाकिस्तान के सामने कई शर्तें रखी हैं जिसमें ईंधन और बिजली पर दी जाने वाली सब्सिडी घटाने, स्थानीय मुद्रा के एक्सचेंज रेट को बाजारोन्मुखी करना आदि शामिल है।
पाकिस्तानी तेल कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार अगर क्रेडिट नोट नहीं मिला तो अगले पखवाड़े में तेल की किल्लत हो जाएगी। पाकिस्तान ने रविवार को ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 16 प्रतिशत इजाफे के साथ इसकी कीमत प्रति लीटर 249.89 पाकिस्तानी रुपये हो गई है। विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट के बीच एक डालर के बराबर 266.50 पाकिस्तानी रुपया है। पिछले हफ्ते पाकिस्तानी रुपया बीस प्रतिशत तक गिर चुका है। पाकिस्तान में बिजली संकट भी बढ़ गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 17, 2026 /
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...
By User 6 /
July 15, 2026 /
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...
By User 6 /
July 15, 2026 /
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से अहम खबर सामने आई है। आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग ने गांव में फायरिंग और मारपीट की है। यह मामला राजनगर थाना क्षेत्र...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 15, 2026 /
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 16, 2026 /
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...
By User 6 /
July 16, 2026 /
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...
By User 6 /
July 14, 2026 /
नई दिल्ली। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव गंभीर होता जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के समुद्री क्षेत्र में दो तेल टैंकरों पर हुए ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर...