Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी का है महत्वपूर्ण योगदान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी का है महत्वपूर्ण योगदान

ग्राम तर्रा, चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चंद्राकर के योगदान को सराहा

रायपुर-छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का महत्वपूर्ण योगदान है। साथ ही खेती किसानी को आगे बढ़ाने में छत्तीसगढ़ी अस्मिता को आगे बढ़ाने में रेल मिल आदि अनेक उद्योगों को बढ़ावा देने के मामले में श्री चंद्राकर जी की सराहनीय भूमिका रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम तर्रा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन तथा स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिकजनों को संबोधित करते हुए यह बात कही।   मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी की अनेक स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय श्री चंद्राकर बहुत ही मिलनसार स्वभाव के थे। कोई भी उनके पास किसी भी मूड में आता, उनकी सहज मुस्कान देखकर शांत हो जाता। सिद्धांत की बातों पर स्वर्गीय श्री चंद्राकर कभी नहीं डिगते थे और अंगद के पांव की तरह स्थिर हो जाते थे। उनके योगदान को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंद्राकर का संबंध महात्मा गांधी, बिरला परिवार तथा देश के सबसे प्रतिष्ठित लोगों के साथ रहा। इसके बावजूद भी उन्होंने सामान्य जनों से संबंध कभी नहीं तोड़ा। आम आदमी से उनका वैसा ही संबंध रहा जैसा उनका व्यवहार बुद्धिजीवी लोगों के साथ रहा।  संपादक के रूप में और खेल पत्रकार के रूप में उन्होंने देश विदेश का भ्रमण किया और अपनी प्रतिभा की छाप दुनिया भर में छोड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अक्सर मुझे कहते थे कि दुनिया घूमने के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती। दुनिया घूमने के लिए हुनर की जरूरत होती है वह अपना एक कैमरा लेकर जाते और साथ ही उनकी इतिहास की गहरी दृष्टि भी होती जिससे वह अपनी इन विदेश यात्रा का खर्च निकाल लेते। श्री चंद्राकर फक्कड़ स्वभाव के थे और हमेशा अपने लोगों के साथ खड़े रहते थे जब मासूरी प्रजाति के धान को मोटा घोषित कर दिया गया तब उन्होंने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त बोनस प्रदान करें और तब मध्यप्रदेश सरकार ने इसके लिए अतिरिक्त बोनस भी प्रदान किया।  मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोग स्वर्गीय श्री चंद्राकर के सपनों के राज्य के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। किसानों को समर्थन मूल्य हो या खेती किसानी को बढ़ावा देने की बात हो। हम सब स्वर्गीय श्री चंद्राकर के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। इस मौके पर सभा को महासमुंद के विधायक श्री विनोद चंद्राकर एवं पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर समाज के अध्यक्ष खिलावन चंद्राकर एवं अन्य प्रतिनिधि गण मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नरसिंह चंद्राकर ने की।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

टाइगर श्राफ पर हमला, गोलियों से छल्ली हुई कार, अभिनेता को सीने हाथ में लगी चोट

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...

इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, इमरजेंसी लैंडिंग की गई

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. इजराइल से ऑस्ट्रिया जा रही ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुल्गारिया में उतारना पड़ा। विमान में कुल 57 लोग सवार थे, जिनमें 51 यात्री और छह क्रू मेंबर शामिल...

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग की जियोहॉटस्टार पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग, दुनिया देखेगी खिलाड़ियों का दम

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...