Google Analytics Meta Pixel आतंकी सरगना सलाहुद्दीन को पाकिस्तान ने कहा आईएसआई का है अफसर - Ekhabri.com

आतंकी सरगना सलाहुद्दीन को पाकिस्तान ने कहा आईएसआई का है अफसर

पाकिस्तान ने एफएटीएफ की बैठक से ठीक पहले खुद अपना पैर कुल्हाड़ी पर मार लिया है। उसने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को अपने खुफिया संगठन आईएसआई का अफसर के रूप में पेश किया है। खास बात यह है कि इसे बात आईएसआई ने खुद स्वीकार की है। भारतीय एजेंसियों के पास वह दस्तावेज आ गया है, जिसमें आईएसआई ने माना है कि आतंकी सरगना सैयद मुहम्मद यूसुफ शाह (सैयद सलाहुद्दीन) हिजबुल मुजाहिदीन का अमीर है। यह संगठन आईएसआई के साथ मिलकर काम करता है और सलाहुद्दीन आईएसआई का ही अधिकारी है।

आईएसआई के इस दस्तावेज से यह साबित होता है कि पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी आतंकियों के साथ मिलकर काम करती है। यह दस्तावेज पाकिस्तान के खुफिया मामलों के निदेशालय,  इस्लामाबाद के डायरेक्टर कमांडिंग वजाहत अली खान ने 20 सितंबर, 2019 को जारी किया है। साथ ही दस्‍तावेज 31 दिसंबर, 2020 तक वैध है, जो सैयद सलाहुद्दीन के नाम से जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि सलाहुद्दीन और उसकी टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी संख्या आइडीएल 5577 को कहीं पर अनावश्यक रूप से नहीं रोका जाए।
भारत इस दस्तावेज को एफएटीएफ (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की अक्टूबर में पेरिस में होने वाली बैठक में पेश कर सकता है और पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट में डालने की मांग कर सकता है। साथ ही यह बता सकता है कि पाकिस्तान में सरकार और आतंकियों का रिश्ता बदस्तूर जारी है। दोनों पड़ोसी देशों को आतंकवादी गतिविधियों से परेशान करने के लिए मिलकर काम कर रहे है। बीते ढाई साल से पाकिस्तान ग्रे लिस्ट में पड़ा है और ब्लैक लिस्ट में डाले जाने से बचने की कोशिश कर रहा है। भारत के पास वे दस्तावेज भी मौजूद हैं जिनसे पता चलता है कि दुनिया भर में वांछित आतंकियों को पाकिस्तान में किस तरह से वैध वाहन पास और उच्च सुरक्षा क्षेत्र में जाने की अनुमति दी जाती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *