Google Analytics Meta Pixel फब्तियां कसने व अश्लील हरकतों से असहज हो रहे ऑनलाइन पढा रहे अध्यापक - Ekhabri.com

फब्तियां कसने व अश्लील हरकतों से असहज हो रहे ऑनलाइन पढा रहे अध्यापक

कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान बच्‍चों की पढाई बाधित न हो इसके लिए सरकार की पहल पर विभिन्‍न स्कूलों ने ऑनलाइन क्लास की व्‍यवस्‍था की। इस सकारात्‍मक पहल के बावजूद कुछ विद्यार्थी अपनी गलत संगत और संस्‍कार के कारण ऑनलाइन पढाई के दौरान अध्‍यापकों से बदसलूकी कर रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाएं अध्‍यापकों के लिए मुसीबत बन गई हैं। इस दौरान कुछ विद्यार्थी के न केवल अमर्यादित आचरण करने,  बल्कि फब्तियां कसने के वाकये भी सामने आए हैं। महिला शिक्षकों के साथ बदसलूकी और अश्लील हरकतें करने से भी मनचले छात्र बाज नहीं आ रहे हैं। हालांकि ऐसे मामलों से निपटने के लिए स्कूलों के प्रबंध तंत्र ने कदम उठाए हैं।
गत दिनों लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित एक स्कूल के छात्र ने ऑनलाइन क्लास के दौरान शिक्षिका के सवाल करने पर उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी तरह लखनऊ में कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी के एक अन्य प्रतिष्ठित स्कूल में छात्र ने ऑनलाइन क्लास के दौरान सहपाठी छात्रा पर फब्तियां कसने से गुरेज नहीं किया। शिक्षकों के लिए उस समय असहज स्थिति पैदा हो जाती है,  जब कोई छात्र नाश्ता करते या घरवालों से नितांत पारिवारिक और आत्मीय आचरण करते स्क्रीन पर नजर आता है। इससे कक्षा की लय और ताल बिगड़ जाती है और अनुशासन भी प्रभावित होता है। कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जिनमें छात्रों ने मर्यादा लांघने की इससे भी ज्यादा हिमाकत की है। एक शिक्षिका ने कहा कि ऑनलाइन क्लास में कुछ लड़के अश्लील हरकतें करने से बाज नहीं आते और इसके बाद क्लास से लॉगआउट कर जाते हैं।

Read Also  स्कूल में तिलक मिटाकर बच्चों के प्रवेश पर पालकों में आक्रोश, ABVP का प्रदर्शन

अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अनिल अग्रवाल के मुताबिक ऑनलाइन क्लास की इन चुनौतियों से निपटने के लिए निजी स्कूलों के प्रबंधन ने बैठक कर छात्रों की इन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए कुछ फैसले किए हैं। मसलन ऑनलाइन क्लास में छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल यूनिफार्म में बैठना अनिवार्य कर दिया गया है। सभी विद्यार्थियों के नाम से उनकी यूजर आइडी बनेगी, जिससे अनुशासन भंग करने पर उनकी फौरन पहचान हो सके। साथ ही विद्यार्थियों के लिए इंट्री का टाइम तय कर दिया गया है। अटेंडेंस भी ली जाने लगी है। अभिभावकों को भी ऑनलाइन क्लास के दौरान बच्चों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। उन्हें आगाह भी कर दिया गया है कि यदि उनके बच्चे ने अमर्यादित आचरण किया तो उसे ऑनलाइन क्लास से बेदखल कर दिया जाएगा। इन कदमों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *