1634 संविदा कर्मियों की सेवाएं तीन माह के लिए बढ़ायी गई
रायपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम, संक्रमित रोगियों के इलाज में आवश्यक सहयोग तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए 1378 अतिरिक्त कर्मियों को संविदा/कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दी है। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा इस संबंध में जारी निर्देश में कोविड-19 हेतु सेवाएं देने के लिए पूर्व में संविदा आधार पर रखे गए 1634 कर्मियों की सेवा अवधि में 3 माह की और बढ़ोत्तरी किए जाने की भी अनुमति दी गई है। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा जारी निर्देश में जिलेवार अतिरिक्त मानव संसाधन हेतु 682 स्टॉफ नर्स, 298 लैब टेक्नीशियन, 250 वार्ड बॉय/आया, 63 डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं 125 स्वच्छता कर्मी इस प्रकार कुल 1378 को कोविड-19 जांच लैब, कोविड हॉस्पिटल एवं कोविड केयर सेंटर में कार्य के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से प्राप्त राशि एवं अन्य कोविड-19 कार्यों हेतु प्राप्त निधि के व्यवसायिक सेवा मद की राशि से आगामी 3 माह के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं संविदा/कलेक्अर दर पर सेवाएं लिए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। ज्ञातव्य है कि राज्य में पूर्व में कोविड-19 की रोकथाम एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए 18 माइक्रोबायोलॉजिस्ट, 1020 स्टॉफ नर्स, 390 लैब टेक्नीशियन, 28 लैब अटेंडेंट एवं 168 स्वच्छता कर्मी इस प्रकार कुल 1634 को 3 माह के लिए संविदा/कलेक्टर दर पर रखे जाने की अनुमति दी गई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी सेवाओं को आगामी 3 माह के लिए और बढ़ाए जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए गए है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...
By User 6 /
July 10, 2026 /
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...
By User 6 /
July 14, 2026 /
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...
By User 6 /
July 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...
By User 6 /
July 13, 2026 /
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...
By User 6 /
July 10, 2026 /
रायपुर। डिजिटल युग में तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच पत्रकारिता की विश्वसनीयता और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर मंथन हुआ। जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने कहा कि अटेंशन की होड़ में भ्रामक खबरों का बढ़ना लोकतंत्र और समाज दोनों...