Google Analytics Meta Pixel य‍ह देश पांच लाख पर्यटकों को देगा मुफ्त हवाई टिकट और वाउचर - Ekhabri.com

य‍ह देश पांच लाख पर्यटकों को देगा मुफ्त हवाई टिकट और वाउचर

कोरोना महामारी के बाद हांगकांग दुनिया का स्वागत करने के लिए फिर तैयार है। यात्रियों और पर्यटकों को अपने देश की यात्रा के लिए खुलकर लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। हांगकांग पर्यटन बोर्ड की तरफ से खास आफर दिया जा रहा है। हांगकांग पर्यटन बोर्ड ने हैलो, हांगकांग के नाम से इस आफर की शुरुआत की है। हजारों हवाई टिकट और वाउचर के जरिये लगभग पांच लाख यात्रियों को फ्री हवाई टिकट देने का फैसला किया है। इससे देश में पर्यटक को बढ़ावा मिल सकेगा।

 

 

पर्यटन बोर्ड ने इस बंपर आफर को हांगकांग शहर की सैर के लिए निकाला है। हांगकांग पर्यटन बोर्ड के कार्यकारी निदेशक डेन चेंग ने कहा कि मुफ्त टिकट एयरलाइंस का समर्थन करने के लिए खरीदा गया है। अब कोरोना महामारी धीरे-धीरे .खत्म हो रही है। हांगकांग पर्यटन बोर्ड ने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा है कि हैलो, हांगकांग! हम आपका वापस स्वागत करने के लिए तैयार हैं। आइए शहर को जानने के लिए, हारून क्वोक और सैमी चेंग जैसे हांगकांग के सितारे तैयार हैं। हांगकांग का आनंद लेने के लिए आपको पांच लाख मुफ्त हवाई टिकट और वाउचर दिए जा रहे हैं।

 

 

कोरोना महामारी की चपेट में आने से हांगकांग काफी समय से बंद चल रहा था। इस शहर में काफी समय से कोई भी विदेशी जाने से डर रहा है। साथ ही हाल के महीनों में कोविड यात्रा प्रतिबंधों को अब वापस कर लिया गया है। पर्यटकों की कमी के कारण हांगकांग की टूरिज्म इंडस्ट्री को पिछले तीन साल में काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 2020 तक दुनिया का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हांगकांग में महामारी शुरू होने के एक साल पहले पांच करोड़ 60 लाख पर्यटक पहुंचे थे। लेकिन, कोरोना प्रतिबंधों और चीन के जीरो कोविड नीतियों के कारण्ा इनकी संख्या में काफी गिरावट आई है।

Read Also  हाइवा ने मवेशियों को कुचला, 18 मवेशियों की मौके पर ही मौत, आधा दर्जन से अधिक मवेशी गंभीर रूप से घायल

 

 

अब यह श्ाहर अपने पर्यटन उद्योग के जरिए महामारी के व्यापक प्रभाव से उबरने की उम्मीद कर रहा है। एयरपोर्ट अथारिटी हांगकांग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रेड लैम टिन फुक के अनुसार, मुफ्त टिकट हांगकांग स्थित एयरलाइंस कैथे पैसिफिक, एचके एक्सप्रेस और हांगकांग एयरलाइंस द्वारा वितरित किए जाएंगे। आप इसकी वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

प्लेन हाइजैक की खबर के बीच, जयपुर एयरपोर्ट में की गई एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...

कोंडागांव के बन्नूराम बैद को मिलेगा शिल्प गुरु अवार्ड 2025

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...