दुर्ग: शंकराचार्य हॉस्पिटल में अब तक 1008 मरीजों का इलाज, 929 पूर्णतः स्वस्थ

  • 48 का चल रहा ट्रीटमेंट, सीटी स्कैन एवं ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था उपलब्ध
  • रिकवरी रेट काफी अच्छा, अस्पताल की व्यवस्था मुकम्मल करने लगातार हो रही समीक्षा


दुर्ग। शंकराचार्य हॉस्पिटल स्थित कोविड केअर सेंटर में रिकवरी रेट उम्मीद जगाता है। यहां भर्ती किये गए 1008 मरीजों में 929 मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो गए हैं। अभी 48 मरीजों का इलाज चल रहा है। 31 मरीजों की मृत्यु हुई है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे व्यवस्था पर निरंतर नजर रखे हुए हैं। कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सीटी स्कैन और ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा यहाँ उपलब्ध है। खाने में रिच प्रोटीन हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।


इस संबंध में आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि शंकराचार्य कोविड हाॅस्पिटल में 50 बिस्तर वाला वार्ड में संपूर्ण सेंट्रलाईज ए.सी. की सुविधा है। इसके साथ ही 100 बिस्तर का वार्ड तैयार किया गया जिसमें आक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था की गई है। इस अस्पताल में आईसीएमआर की गाईड लाईन को ध्यान में रखते हुये ईलाज किया जा रहा है। वर्तमान में एक्स-रे व लैब की व्यवस्था के साथ सी.टी. स्केन की भी व्यवस्था की गई है। गत दिनों खानपान व साफ-सफाई को लेकर शिकायत की गई थी जिसमें जिला प्रशासन ने त्वरित अस्पताल का निरीक्षण किया जिसमें पाया गया कि अस्पताल का साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मरीजों को पौष्टिक भोजन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के कार्यवाही पर वर्तमान अस्पताल में सभी सुविधा उपलब्ध करायी गई है।

कलेक्टर ने बताया कि कोविड अस्पताल में इलाज की और सुविधाओं की नियमित समीक्षा हो रही है। इसके लिए कल ही शंकराचार्य प्रबंधन के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली थी। इसमें कोविड को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। बैठक में निर्देशित किया था कि कोविड में रिस्पांस टाइम का बेहद महत्व है। मरीजों के इलाज में लगे कोविड वारियर्स मरीजों की नियमित अंतराल पर बेसिक जांच करते रहें। ऑक्सीजन सपोर्ट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करें। यदि किसी अन्य तरह की जटिलताएं दिखे तो हायर सेंटर में रेफर करने की कार्रवाई करें। साफ-सफाई की मॉनिटरिंग बेहद जरूरी है। टॉयलेट की नियमित अंतराल में सफाई, फ्लोर सैनिटाइजर के कार्य की मॉनिटरिंग जरूरी है। मरीजों के पीछे नर्सिंग स्टाफ पर्याप्त होने चाहिए ताकि मरीजों को राहत मिलती रहे। कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक कोरोना वारियर की सुरक्षा भी अहम है। इसके लिए ट्रेनिंग भी कराई जा चुकी है।

इसके मुताबिक ही कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मॉनिटरिंग जितनी अच्छी होगी और समन्वय जितना अच्छा होगा। रिकवरी रेट उतना ही अच्छा होगा और लोगों को भी संतोष मिलेगा। उन्होंने बुजुर्ग मरीजों पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश भी दिये हैं। कलेक्टर ने बताया कि इनके साथ आयु से जुड़ी हुई अन्य परेशानियां भी होती हैं। इसकी वे दवा कर रहे होते हैं। ऐसे मामलों में विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने बताया कि हॉस्पिटल मैनेजमेंट को छोटी-छोटी बारीकियों पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *