पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को शुरू तीन दिवसीय सिफोस साइकिल प्रदर्शनी में प्रदर्शित सात लाख रुपये की साइकिल। इसका वजन भी सात किलो है। इटली की कंपनी डैरोसा ने इसका निर्माण किया है।
इस साइकिल में हाईड्रोलिक ब्रेकिंग सिस्टम है। पंजाब में पहली बार इस साइकिल को बाजार में लाया गया है। इसकी अच्छी बिक्री के आसार हैं। प्रदर्शनी में लगभग तीन हजार डीलरों के पहुंचने का अनुमान है।










