आपने शादी-विवाह तो बहुत देखीं-सुनी होंगी, लेकिन मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के पिपरिया गांव में मैना रिंकी और तोते मिंटू की जिस तरह धूमधाम से शादी हुई वैसी न तो कहीं देखी होगी न सुनी होगी। तोता-मैना की इस शादी में विवाह की सभी रस्में तो हुईं साथ ही यह भी तय हुआ कि जिस तोता मिंटू से रिंकी का विवाह हुआ उसके साथी तोता चिंटू को रिेकीं की साथी मैना पिंकी के लिए देना होंगा।इस अनूठे विवाह के बाद आज गुरूवार को रिंकी की ससुराल से विदाई के साथ ही तोता मिंटू को सौंपने की रस्म भी की जाएगी।
नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर ग्राम पिपरिया रांकई में हुई तोता-मैना के विवाह की कहानी भी रोचक है।बताया जाता है कि पिपरिया निवासी गोविंद विश्वकर्मा के घर में मिंटू और चिंटू के नाम के दो तोते हैं। वहीं पड़ोस में रहने वाले रामस्वरूप परिहार के घर में रिंकी और पिंकी नाम की दो मैना हैं। परिहार परिवार की वरिष्ठ सदस्य मुन्नीबाई परिहार की बहुत दिनो से इच्छा थी कि उनकी मैना का विवाह हो जाए और दूसरी मैना के लिए तोता मिल जाए।वृद्ध की इस इच्छा और जिद को पहले तो सभी ने मनोरंजन के तौर पर लिया। लेकिन जब वृद्धा ने अपनी इच्छा को पूरी कराने का प्रयास शुरू किया।तो पड़ोसी गोविंद को मैना देखने घर बुलाया गया और वृद्धा की इच्छा बताई तो गोविंद ने घर आकर परिवार से चर्चा की और तोता-मैना की शादी धूमधाम से करने का निर्णय लिया।बताया जाता है की तोता-मैना की शादी को देखने गांव के अलावा आसपास के ग्रामों से भी कई लोग पहुंचे थे।
लगुन में भेजे पांच हजार एक रूपये, कपड़े,मिठाई:गोविंद के पुत्र लकी ने बताया कि तोते मिंटू की लगुन मैना रिंकी के यहां से तीन फरवरी को आई थी। जिसमें पांच हजार एक रूपये के साथ ही माता-पिता को कपड़े, फल, मिठाई आदि सामग्री थी।जैसा कि आमतौर पर लग्न कार्यक्रम में स्वागत-सत्कार होता है तो उसी तरह यह लग्न भी हुई। इसके बाद पांच फरवरी को धूमधाम तोता मिंंटू की बारात निकाली गई और मैना वाले परिवार ने बारात का स्वागत कर विवाह की सभी रस्में की।आज नौ फरवरी को मैना की ससुराल से विदाई होगी। साथ ही विवाह के पूर्व जो निर्णय हुआ था उसके अनुसार तोता चिंटू को परिहार परिवार की मैना पिंकी के लिए उन्हें सौंपा जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...
By User 6 /
July 19, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...