Google Analytics Meta Pixel इसरो ने छोटे सेटेलाइट प्रक्षेपण बाजार में रखा कदम - Ekhabri.com

इसरो ने छोटे सेटेलाइट प्रक्षेपण बाजार में रखा कदम

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को छोटे राकेट, लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) से तीन उपग्रहों को प्रक्षेपित कर एक और कीर्तिमान स्थापित किया। एसएसएलवी-डी2 से जिन तीन उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया, उनमें इसरो का एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-07 (ईओएस-07), अमेरिका का जानस -1 उपग्रह और स्पेस किड्ज इंडिया का आजादीसैट-2 शामिल हैं।  एसएसएलवी डी2 के मिशन में मिली इस सफलता के साथ ही भारत ने छोटे सेटेलाइट प्रक्षेपण बाजार में कदम रखा।

 

 

इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इस सफलता के लिए इसरो को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने अमृत काल में एसएसएलवी- डी2/ ईओएस -07 मिशन के सफल प्रक्षेपण के साथ इतिहास रचा। यह प्रक्षेपण अंतरिक्ष कार्यक्रमों में भारत की आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करता है।

 

 

एसएसएलवी के पहले मिशन में सही कक्षा में उपग्रह स्थापित नहीं हो सके थे, क्योंकि आखिरी चरण में तकनीकी खामी आ गई थी। लेकिन इसरो ने खामियों को दूर कर अपने दूसरे प्रयास में एसएसएलवी डी2 राकेट से तीन उपग्रहों को कक्षा में स्थापित कर सफलता का स्वाद चखा। एसएसएलवी-डी2 ने भी सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 9.18 बजे ही उड़ान भरी। संयोग है कि एसएसएलवी-डी1 ने भी इसी केंद्र से पिछले वर्ष सात अगस्त को उड़ान भरी थी।
इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने विज्ञानियों को बधाई देते हुए कहा, हमारे पास नया राकेट लघु उपग्रह प्रक्षेपणयान एसएसएलवी है। एसएसएलवी डी2 ने  ईओएस-07 समेत तीन उपग्रहों को  सटीक रूप से लक्षित वृत्ताकार कक्षा में स्थापित किया।  सोमनाथ ने कहा कि इसरो 2023 में कई मिशन शुरू करेगा और मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान की तैयारी भी तेज की जाएगी।

Read Also  1950 में बाढ़ बह गया था, अब झील में से निकला 160 घरों वाला गांव

 

 

मिशन निदेशक एस विनोद ने कहा कि इसरो टीम ने कहा कि इसरो के लिए गर्व का अवसर है कि अब हमारे पास उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए नया राकेट है।  एक यात्रा 2018 में शुरू हुई जो आज अपने लक्ष्य तक पहुंच गई है। इस दौरान कोरोना जैसी कई चुनौतियां आईं। पहले प्रयास में विफलता के बाद आखिरकार हमने खामियों को दूर कर काफी कम समय में सफलता प्राप्त की।  यह कम लागत वाला राकेट है जो छोटे उपग्रहों को लांच करने की बढ़ती मांग को पूरा करने में सक्षम है।

 

 

इससे पहले एसएसएलवी-डी2 ने सुबह 9.18 बजे तीन उपग्रहों पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-07 (ईओएस-07), अमेरिका का जानस -1 उपग्रह और स्पेस किड्ज इंडिया का आजादीसैट-2 के साथ उड़ान भरी और राकेट ने करीब 15 मिनट की उड़ान के बाद उपग्रहों को निर्धारित 450 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित कर दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...