Google Analytics Meta Pixel कम ब्याज के दौर में भी बेहतर रिटर्न देते हैं आल सीजन बांड फंड - Ekhabri.com

कम ब्याज के दौर में भी बेहतर रिटर्न देते हैं आल सीजन बांड फंड

बीते करीब डेढ़ वर्ष से वैश्विक स्तर पर महंगाई की स्थिति बनी रही है। अभी भी कई देशों में महंगाई दर उच्च स्तर पर बनी हुई है। महंगाई पर काबू पाने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों कर्ज से जुड़े ब्याज की दरों में वृद्धि कर रहे हैं। भारत का आरबीआई भी इससे अछूता नहीं रहा है। आरबीआई ने बीते सप्ताह ही रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि की है। इस वृद्धि के साथ आरबीआइ का रेपो रेट बढ़कर 6.50 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

 

 

मई 2022 से अब तक आरबीआई रेपो रेट में 250 आधार अंक या 2.25 प्रतिशत की वृद्धि कर चुका है। इससे कर्ज से जुड़ा ब्याज तो महंगा हो गया है लेकिन जमा पर मिलने वाला ब्याज निचले स्तर बना हुआ है। महंगाई लगातार आरबीआई के अधिकतम स्तर छह प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। ऐसे में भविष्य को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। वैश्विक और घरेलू स्तर की मौजूदा अनिश्चतता को देखते हुए अधिकांश विशेषज्ञ डायनामिक बांड फंडों में निवेश की सिफारिश कर रहे हैं। इसमें 10 प्रतिशत तक के रिटर्न की संभावना है। इनको आल सीजन बांड फंड भी कहा जाता है।

 

 

जानकारों का कहना है कि इस वर्ग में कई योजनाएं उपलब्ध हैं। इनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आल सीजन्स बांड फंड शीर्ष पर है। यह इस वर्ग में संपत्ति के मामले में सबसे बड़ी स्कीम भी है और इसका 10 वर्षों से अधिक का लगातार अच्छा ट्रैक-रिकार्ड रहा है। यह स्कीम उस अवधि को बढ़ाती है, जब ब्याज दर में वृद्धि से होने वाले लाभ में गिरावट की उम्मीद होती है। यह उस अवधि को कम कर देती है, जब ब्याज दर में वृद्धि होने की उम्मीद होती है ताकि बाजार नुकसान से जोखिम कम हो सके। इस स्कीम में एक इन हाउस माडल के आधार पर फैसला लिया जाता है जिसमें कई छोटे बड़े कारकों को ध्यान में रखा जाता है।

Read Also  तीन सूत्री मांगों के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठेंगीं स्वच्छता दीदी

 

 

कारपोरेट बांड और सरकारी सिक्युरिटीज में होता है निवेश
विशेषज्ञों के अनुसार, जिन निवेशकों ने फंड में निवेश बनाए रखा है, उन्हें अलग-अलग समय में फंड से लाभ हुआ है। तीन, पांच और 10 वर्षों में यह फंड क्रमश: 7.1, 7.2 और 9.3 प्रतिशत रिटर्न देकर टाप परफार्मर रहा है। इस बांड के तहत कारपोरेट बांड और सरकारी सिक्युरिटीज (जी-सेक) में निवेश किया जाता है। इसका लाभ यह होता है कि जब ब्याज दरें अधिक होती हैं तो यह स्कीम लंबी अवधि की योजना की तरह व्यवहार करती है।

 

 

 

इसी तरह जब ब्याज दरें कम होंगी, तो यह एक संचय योजना की तरह व्यवहार करेगी। इस फंड ने विभिन्न् ब्याज दर के दौर में अवधि को अच्छी तरह से मैनेज किया है और कुछ विपरीत परिस्थितियों में भी एनएवी में बढ़ोतरी की है। ब्याज दर का चक्र बढ़ रहा हो या घट रहा हो, यह फंड बाजार की स्थिति के अनुरूप खुद को समायोजित कर सकता है। इस बांड में पोर्टफोलियो का स्ट्रक्चर माडल के परिण्ाामों के आधार पर बदल सकता है क्योंकि अर्थव्यवस्था अपना स्वरूप बदलती रहती है।

 

 

फ्लोटिंग रेट पर ज्यादा आवंटन
बढ़ती ब्याज दरों से लाभ पाने के साधन के रूप में इस योजना में फ्लोटिग रेट बांड के लिए 38.2 प्रतिशत का उच्च आवंटन है। फ्लोटिंग रेट बांड उस वर्ग के बांड होते हैं जो ब्याज दरों में किसी भी वृद्धि से लाभ पा रहे होते हैं, क्योंकि कूपन समय-समय पर रीसेट होते रहते हैं। यह निवेशकों के लिए अच्छे परिणाम में तब्दील होगा। बेहतर एक्रुअल्स से लाभ प्राप्त करने के लिए पोर्टफोलियो का 29 प्रतिशत हिस्सा एसेट के लिए आवंटित किया जाता है जो एए रैंकिग से ऊपर रेटेड हैं।

Read Also  Breaking: छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक बढ़ी lockdown

 

 

क्या होते हैं डायनामिक बांड फंड
डायनामिक बांड फंड एक प्रकार के डेट म्यूचुअल फंड होते हैं जो डेट और मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स दोनों में निवेश करते हैं। इसमें विभिन्न् अवधि की गवर्मेंट सिक्युरिटीज (जी-सेक) और कारपोरेट बांड शामिल हैं। डायनामिक बांड फंड में अवधि और परिपक्वता को लेकर कोई बाध्यता नहीं होती है। फंड मैनेजर ब्याज दर परिश्य के आधार पर विभिन्न् अवधि के लिए निवेश करते हैं। छोटी और मध्य अवधि के डेट फंड्स के मुकाबले डायनामिक डेट फंड में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है लेकिन इसमें विभिन्न् ब्याज दर परिश्य के चलते ज्यादा रिटर्न की संभावना होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत, लोकभवन में सम्मान समारोह आयोजित

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...