रामनगरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवों की भांति प्रतिष्ठित हो रहे हैं। यहां मंदिर में प्रतिदिन उनकी पूजा होती है। एक ओर रामजन्मभूमि पर दिव्य-भव्य मंदिर का निर्माण गतिमान है, तो दूसरी ओर भजन गायक प्रभाकर मौर्य (32) ने अपने खेत में योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवा दिया।
भगवा रंग के मंदिर में भगवान श्रीराम की भांति ही योगी आदित्यनाथ प्रतिमा में धनुष बाण धारण किए हुए हैं। रामजन्मभूमि से लगभग 20 किलोमीटर दूर कल्याण भदरसा मजरे मौर्या का पुरवा के प्रभाकर की पहचान योगी प्रचारक के रूप है। प्रभाकर ने 2015 में योगी आदित्यनाथ के सांसद रहते उनसे पहली बार मुलाकात की थी। 2016 में प्रभाकर ने गीत “जनता सीएम मांग रही योगी-योगी” लिखा था। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गोरखपुर में सम्मानित किया था।
प्रभाकर ने संकल्प लिया था कि जो रामलला का भव्य मंदिर बनवाएगा, वह उसका मंदिर बनवाकर पूजा करेंगे। प्रभाकर ने योगी मंदिर का भूमि पूजन भी पांच अगस्त, 2020 को किया था। इसी दिन रामलला के मंदिर का भी भूमि पूजन हुआ था। इस वर्ष जुलाई माह में योगी मंदिर बनकर तैयार हुआ। मंदिर में नित्य योगी आदित्यनाथ की सुबह और सायंकाल आरती होती है और भोग-राग भी होता है। योगी की संगीतमय आरती भी तैयार की गई है। प्रभाकर इंटरनेट मीडिया पर अपने भजनों को अपलोड कर प्रतिमाह लगभग एक लाख रुपये कमा लेते हैं। इसी धन से उन्होंने योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनवाया है।
एक बीघे में बनवाए तीन मंदिर : प्रभाकर ने एक बीघे के परिसर में योगी के साथ शनिदेव एवं मां दुर्गा का मंदिर बनाया है। दोनों अभी निर्माणाधीन है। जैसे-जैसे धन एकत्र होगा, वैसे-वैसे दोनों मंदिरों को भी भव्य किया जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...