Google Analytics Meta Pixel महात्मा गांधी रीपा पर उद्योगों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ राज्य योजना आयोग में कार्यशाला - Ekhabri.com

महात्मा गांधी रीपा पर उद्योगों और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ राज्य योजना आयोग में कार्यशाला

रीपा मॉडल को और अधिक मजबूत बनाने प्राइवेट सेक्टर्स की भागीदारी पर जोर

कार्यशाला में ग्रामीण कृषि और गैर कृषि क्षेत्र से संबंधित 30 से अधिक  निजी क्षेत्र की संस्थाओं ने की भागीदारी

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रारंभ किए गए महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के मॉडल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आज राज्य योजना आयोग के महात्मा गाँधी सभा कक्ष में शासन की रीपा योजना के अंतर्गत विभिन्न इंडस्ट्रीज एवं कॉर्पोरेट स्टेकहोल्डर के साथ कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में रीपा मॉडल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में प्रायवेट सेक्टर्स की भागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यशाला में ग्रामीण कृषि और गैर कृषि क्षेत्र से संबंधित 30 से अधिक निजी क्षेत्र की संस्थाओं ने शिरकत की।
कार्यशाला के प्रारम्भ में मुख्यमंत्री के योजना एवं नीति सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यकम नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी (एनजीजीबी) पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गौठान से लेकर रीपा तक के सफर की विस्तृत जानकारी देते हुए, रीपा मॉडल के हरेक पहलू का उल्लेख किया और रीपा के अंतर्गत आने वाले उद्यमों और विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रीपा मॉडल को और मजबूत करने के लिए प्राइवेट सेक्टर्स के भागीदारी पर भी जोर दिया।  इस अवसर पर प्रदीप शर्मा ने बताया कि रीपा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन के नए आयाम विकसित करना है।    राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कार्यशाला में बदलती आर्थिक परिस्थितियों में ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश एवं आर्थिक संभावनाओं पर अपनी बात रखी, साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण युवाओं की रोजगार के लिए शहरों पर निर्भरता को कम करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं उद्यमिता बढ़ाने में रीपा की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से उनकी अपेक्षाओं एवं प्रस्तावित सहयोग पर भी चर्चा की, इसके बाद प्रतिभागियों ने अपने विचार सभी अतिथियों के सामने रखे एवं रीपा योजना में यथा उचित सहयोग का आश्वासन दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

RTO अधिकारियों पर सख्ती, मुख्यालय में रहना अनिवार्य, वसूली अभियान तेज

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।परिवहन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में सचिव एवं परिवहन आयुक्त एस प्रकाश ने विभागीय कामकाज को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। बैठक में RTO/DTO प्रवर्तन अमला, बस संचालक संघ और वाहन डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

कोटा नगर पंचायत से नगर पालिका बना, सरकार ने जारी अधिसूचना

By User 6 / June 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जून 2026।छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

रायपुर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आत्मीय स्वागत, लोकभवन में सम्मान समारोह आयोजित

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उनका स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...