० छत्रपति शिवाजी महराज की नवनिर्मित प्रतिमा की पुताई गोबर पेंट से करने पर मुख्यमंत्री ने की सराहना
रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील के ग्राम परसतराई में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुलगांव दुर्ग में कुर्मी समाज हेतु भवन निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ तथा परसतराई के सरपंच की मांग पर मुक्तिधाम, प्रतिक्षालय एवं पहुंच मार्ग हेतु 25 लाख की घोषणा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा विधायक कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, वरिष्ठ समाजसेवी हरदेव दिल्लीवार, समाज संरक्षक राम सहाय देशमुख, एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे। इस दौरान श्री बघेल ने ग्राम परसतराई में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा की पुताई गोबर पेंट से करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की। श्री बघेल ने कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी एवं समाज के विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।
IMG 20230219 WA0008
इस दौरान श्री बघेल ने छत्रपति शिवाजी के अद्वितीय पराक्रम, राष्ट्रभक्ति तथा नैतिक एवं मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत जीवन के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी की सेना छोटी जरूर थी, लेकिन उनका आत्मबल, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का कोई सानी नहीं था। उन्होंने अपने आत्मबल के दम पर मुगल सेना से पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्लीवार समाज की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्लीवार समाज अपने विशिष्ट खान-पान, रहन-सहन, व्यापार से पहचाना जाता है। आज मैं दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूॅ। इसके लिए उन्होंने समाज के लोगों को हृदय से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दिल्लीवार समाज के लोगों ने श्री बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजन से तौल कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उच्च पदों पर चयनित होने वाले दिल्लीवार समाज के युवक-युवतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, महिला समिति अध्यक्ष प्रीति देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष श्री योगेश्वर देशमुख, महामंत्री श्री अशोक कुमार देशमुख सहित बड़ी संख्या में दिल्लीवार समाज के लोग उपस्थित थे।
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...