पन्ना टाईगर रिजर्व में ऐसे विरले वीडियो वायरल हो रहे हैं जिन दृश्यों को कभी देख पाना असंभव लगता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें बाघिन के सामने आए तेंदुए को जैसे ही खतरा महसूस हुआ वह अपनी जान बचाने के लिए सामने के बड़े पेड़ में चढ़ गया पीछे से बाघिन ने पीछा किया और आधी दूरी तक पेड़ पर चढ़कर वापिस उतर गई। इसके बाद बाघिन वहीं पास में बैठ कर तेंदुए के उतरने का इंतजार करने लगी। काफी समय बीत जाने के बाद तेंदुए ने वहां से भागना उचित समझा और पेड़ से छलांग लगाते हुए भागने की कोशिश की किंतु घात लगाए बैठी बाघिन ने उसे घेर लिया। अपने को घीरा देख तेंदुआ बाघिन से मिन्नत करने लगा और अपनी जान बख्शने के लिए उसके सामने लौटने लगा। तेंदुए के आत्मसमर्पण से प्रभावित हुई बाघिन और तेंदुए को जीवनदान दे दिया।
चार शावको के साथ पर्यटन क्षेत्र में घूम रही है बाघिन
पीटीआर के मडला प्रवेश द्वार के आगे छोहाई घाटी के पास का यह वायरल वीडियो बताया जा रहा है। इस मार्ग में अक्सर यह बाघिन अपने 4 शावको के साथ टाइगर रिजर्व मैं भ्रमण करने आए सेनानियों को नजर आ जाती है। बताया जाता है कि उसके बच्चे अभी बहुत छोटे हैं और वह हमेशा उस उनकी सुरक्षा के लिए सतर्क रहती है। ऐसी स्थिति में अपने क्षेत्र में तेंदुए को देखकर वह आग बबूला हो गई और उस पर हमला करने दौड़ी तब जान बचाकर तेंदुआ भारी-भरकम पेड़ पर चढ़ गया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ ऊपर तक तेंदुआ का पीछा करते हुए बाघिन भी पेड़ पर चढ़ी लेकिन ऊंचाई अधिक होने के कारण वह वापस पेड़ से उतर गई और तेंदुए के उतरने का इंतजार करने लगी। इस अकल्पनीय नजारे को वहां से निकल रहे पर्यटक और गाइडों ने अपने कैमरा में कैद कर लिया।
टूरिस्ट गाइड मनोज द्विवेदी ने बताया कि वैसे तो कई प्रकार के नजारे देखने को मिलते हैं लेकिन इस प्रकार का नजारा पहली बार देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ वैसे ही कम नजर आता है किंतु इस प्रकार के नजारे की कभी उम्मीद ही नहीं थी जो देखने को मिला है। श्री द्विवेदी ने बताया कि मेरी जिप्सी में 4 पर्यटक थे और मेरे पीछे लगभग 15 जिप्सी आ गई थी जिसमें 50 से अधिक पर्यटक सवार थे उन सभी ने इस नजारे को देखा और अपने अपने कैमरों में कैद किया।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...