अर्जेंटीना के कप्तान लियोन मेसी ने फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एमबापे और करीम बेंजेमा को पछाड़ते हुए फीफा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी 2022 का पुरस्कार अपने नाम किया। पिछले साल दिसंबर में कतर में खेले गए विश्व कप फाइनल में फ्रांस के विरुद्ध टीम को यादगार जीत दिलाने वाले मेसी ने बीते 14 वर्षों में सातवीं बार यह पुरस्कार जीता है। महिला वर्ग में स्पेन की अलेक्सिया पुटेलस को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
फीफा के 211 देशों की राष्ट्रीय टीमों के कप्तानों, कोच, चुनिदा पत्रकारों के वैश्विक पैनल ने मेसी, एमबापे और बेंजेमा का नाम अंतिम सूची के लिए चुना था। फीफा पुरस्कार मतदान में मेसी को 52, एमबापे को 44 और बेंजेमा को 34 अंक मिले। एमबापे को पहली बार अंतिम तीन खिलाड़ियों में चुना गया था। 2018 में वह मतदान में चौथे स्थान पर रहे थे। पिछले दो साल में फीफा पुरस्कार जीतने वाले राबर्ट लेवांदोवस्की और दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस साल के पुरस्कार के लिए 14 खिलाड़ियों की शुरुआती सूची में भी जगह नहीं मिली थी।
मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का रिकार्ड
मेसी ने इसके साथ ही 16वीं बार पुरुषों की सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह बनाकर रोनाल्डो के साथ साझा किए गए रिकार्ड को तोड़ दिया। इस टीम में बेल्जियम के थिबाउट कोर्टोइस, मोरक्को के अशरफ हकीमी, पुर्तगाल के जोआओ कैंसेलो, नीदरलैंड्स के वर्जिल वैन डिज्क, बेल्जियम के केविन डिब्रून, क्रोएशिया के लुका मोड्रिक, ब्राजील के कैसमिरो, नार्वे के एर्लिंग हालैंड और फ्रांस के एमबापे और बेंजेमा शामिल हैं।
पुटेलस ने लगातार दूसरे वर्ष जीता पुरस्कार
पुटेलस ने अमेरिका की एलेक्स मार्गन और इंग्लैंड की बेथ मीड को पछाड़कर लगातार दूसरे वर्ष यह पुरस्कार जीता। पुटेलस पिछले सत्र सभी प्रतियोगिताओं में 34 गोल दागे थे।
विजेताओं की सूची
सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी : लियोन मेसी (अर्जेंटीना)
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी : अलेक्सिया पुटेलस (स्पेन)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर : एमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना)
सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर : मैरी ईर्प्स (इंग्लैंड)
सर्वश्रेष्ठ पुरुष कोच : लियोन स्कालोनी (अर्जेंटीना)
सर्वश्रेष्ठ महिला कोच : सरिना वीगमैन (इंग्लैंड)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 9, 2026 /
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...