Google Analytics Meta Pixel ​​​​​मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी - Ekhabri.com

​​​​​मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी

नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से (2014-15) भारत की प्रति व्यक्ति आय वर्तमान मूल्य के लिहाज से दोगुनी होकर 1,72,000 रुपये हो गई है। 2014-15 में यह 86,647 रुपये थी। हालांकि आय का असमान वितरण अभी भी एक चुनौती बना हुआ है। आधार वर्ष 2011 के स्थिर मूल्य को पैमाना मानें तो प्रति व्यक्ति आय 2014-15 में 72,805 रुपये थी, जो 35 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 98,118 रुपये हो गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के दौरान प्रति व्यक्ति आय में गिरावट आई। हालांकि बाद में स्थिति सुधरी और 2021-22 और 2022-23 में इसमें तेजी दर्ज की गई।

 

 

प्रमुख आर्थिक अनुसंधान संस्थान एनआईपीएफपी के पूर्व निदेशक पिनाकी चक्रवर्ती ने कहा कि विश्व विकास संकेतक डाटा बेस के अनुसार 2014 से 2019 के दौरान भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर 5.6 प्रतिशत प्रति वर्ष थी। यह बढ़ोतरी महत्वपूर्ण है। इस अवधि में स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिकी और सामाजिक क्षेत्र में सुधार देखा गया। कोरोना महामारी ने अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित जरूर किया, लेकिन उसके बाद स्थिति में एक बार फिर सुधार आया। उन्होंने कहा, हमें देश के भीतर विकास में असमानता को ध्यान में रखना होगा और अगर हम संतुलित क्षेत्रीय विकास को तेज करते हैं तो यह ऊंची वृद्धि दर हासिल करने में सहायक बनेगा। मोदी सरकार ने गरीबों के जीवन को आसान बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। इतना ही नहीं सरकार यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि सभी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

Read Also  तृणमूल नेता महुआ को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

 

ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।अब वह केवल अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से पीछे है। एक दशक पहले भारत 11वें पायदान पर था जबकि ब्रिटेन पांचवें स्थान पर था।

 

 

मुद्रास्फीति की तुलना में प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी बहुत कम
प्रसिद्ध् अर्थशास्त्री जयंती घोष ने प्रति व्यक्ति आय के दोगुना होने पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आम लोग मौजूदा कीमतों में जीडीपी को देखते हैं। जबकि अगर मुद्रास्फीति को ध्यान में रखें तो प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी बहुत कम है। आय का असमान वितरण एक महत्वपूर्ण तथ्य है। जेएनयू की पूर्व प्रोफेसर ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी शीर्ष 10 प्रतिशत लोगों की आय में हुई वृद्धि को दिखाती है। जबकि वास्तव में औसत वेतन गिर रहा और संभवत: वास्तविक रूप से भी कम है।

 

 

डीबीटी के जरिये सरकार ने बचाए 27 अरब डालर
आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं में लाभार्थियों तक “प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण” (डीबीटी) का इस्तेमाल कर सरकार ने लगभग 27 अरब डालर (2.2 लाख करोड़ रुपये) की बचत की है। इस राशि का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह जिबाब्वे, लीबिया, कंबोडिया, माली, जांबिया जैसे देशों की कुल जीडीपी से ज्यादा है। वित्तीय समावेशन पर यहां आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए सेठ ने कहा कि डीबीटी हस्तांतरण के सीधे और बहुत जल्दी होने से इसमें भ्रष्टाचार होने या फर्जी लाभार्थियों के होने की आशंका बहुत कम हो जाती है। सेठ ने कहा कि भारत के डिजिटल सार्वजनिक ढांचे ने हर तरह के कारोबारी संपर्कों का खाका पूरी तरह बदल दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...