ले.जनरल (सेवानिवृत्त) केजेएस ढिल्लन ने अपनी नई किताब में बताया कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना को “आपरेशन मां” शुरू करने का ख्याल मारे गए आतंकियों के पास से उनकी मां के मिले पत्रों और मांओं को आए आतंकी बेटों की चिट्ठियों को देखकर आया था। इस आपरेशन के जरिये सेना ने माताओं से अपील की थी अपने बेटों की जान की खैरियत के लिए वह उन्हें आतंकी रास्ते पर जाने से रोकें। सेना चाहती थी कि कश्मीरी युवा पाकिस्तानी दुष्प्रचार के चलते बलि का बकरा नहीं बनें।
डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (डीआईए) के महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त ले.जनरल ढिल्लन ने अपनी किताब “कितने गाजी आए, कितने गाजी गए” में बताया है कि “आपरेशन मां” के तहत सेना ने स्थानीय आतंकियों की माताओं से अपील की थी कि वह अपने बेटों को हिंसा और आतंकवाद के रास्ते को छोड़ने का दबाव बनाएं, ताकि वह सुरक्षित पुनर्वास के लिए मुख्यधारा से जुड़ सकें। वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय ले.जनरल ढिल्लन एक्सवी कार्प के प्रमुख के तौर पर जम्मू-कश्मीर में ही तैनात थे। उनके एक्सवी कार्प का जीओसी (जनरल आफिसर कमांडिग) नियुक्त होने के कुछ ही समय बाद फरवरी, 2019 को प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर कायराना हमला किया था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।
सेना में कैप्टन, मेजर, कमांडिंग अफसर और ब्रिगेडियर रहते हुए उन्होंने देखा था कि कश्मीरी लड़के अपने पिता के बजाय अपनी मां की ज्यादा सुनते हैं। उन्होंने अपने शुरुआती कार्यकाल में पाया कि कश्मीरी युवकों का अपनी मां से अधिक लगाव है। उन्होंने आतंकियों के जीवन का पूरा विश्लेषण किया। लेकिन “आपरेशन मां” की अपार सफलता उन्हें भी चौंका रही थी। उन्होंने कहा, “मुझे यह बताते हुए गर्व होता है कि इस अभियान से 50 से अधिक लड़के आतंकवाद का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने के लिए अपने घरों को लौट आए थे।” सीमा के आरपार मंडराते गिद्धों ने अपने घरों को वापसी करने वाले युवाओं पर नजर गड़ा रखी थी, लेकिन सेना ने उनकी पहचान को छिपाकर रखा। इनमें से बहुत से युवा आज कालेजों में पढ़ रहे होंगे या खेतों में अपने पिता की मदद कर रहे होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...