प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता व निर्माता निर्देशक सतीश कौशिक की राजधानी दिल्ली में हुई मौत को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। उनकी मौत सामान्य नहीं, बल्कि संदिग्ध परिस्थितियों में होने की चर्चा है। उन्हें होली की पार्टी के बहाने एक बड़े बिल्डर और एक गुटखा कंपनी के मालिक ने दिल्ली बुलाया था। रजोकरी के वेस्ट एंड कालोनी स्थित आलीशान फार्म हाउस में गोपनीय तरीके से पार्टी रखी गई थी। वहां से कुछ आपत्तिजनक दवाएं भी बरामद हुई हैं। यह पार्टी किस तरह की थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हुए, इसकी जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि होली पर देर रात आयोजित पार्टी के बाद अचानक सतीश कौशिक को सीने में दर्द शुरू हुआ और फार्म हाउस से गुरुग्राम ले जाते वक्त रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिस फार्म हाउस में पार्टी रखी गई थी, वह कुबेर गुटखा कंपनी के मालिक विकास मालू का है। मालू दुष्कर्म के एक केस में फरार चल रहा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अक्सर दुबई में ही रहता है। पुलिस ने भी लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं कराया है। मालू पार्टी के लिए ही दुबई से दिल्ली आया था। पार्टी में शामिल चुनिदा लोगों में एक बिल्डर भी थे, जिनका वसंत कुंज, द्वारका और जनकपुरी आदि इलाके में प्रापर्टी का कारोबार है। वह पुलिस के एक विशेष आयुक्त के बेहद खास माने जाते हैं।
सतीश कौशिक की मौत की सूचना मिलते ही विकास मालू भूमिगत हो गया और अगले दिन दुबई भाग गया। उसने उक्त बिल्डर को मामले को निपटाने की जिम्मेदारी सौंप दी। बिल्डर ने रात में एक विशेष आयुक्त को काल कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विशेष आयुक्त ने जिले के एक अधिकारी को मामले को संभालने की जिम्मेदारी सौंप दी। रात भर उस अधिकारी और बिल्डर की बात होती रही। मामले में फार्म हाउस और उसके मालिक का कहीं भी नाम न आए, इसके लिए दो करोड़ रुपये के लेन-देन की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर सतीश कौशिक का शव परिजनों को सौंप दिया था, ताकि भविष्य में किसी तरह के विवाद से बचा जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...