महत्वाकांक्षी अग्निपथ योजना को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व अग्निवीरों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है। इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों को भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी।
सीमा सुरक्षा बल, सामान्य ड्यूटी कैडर (गैर-राजपत्रित) भर्ती नियमों, 2015 में संशोधन के बाद एक अधिसूचना के जरिये इस आशय की घोषणा की गई है। यह घोषणा नौ मार्च से प्रभावी हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक, पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के अभ्यर्थियों को बीएसएफ में भर्ती के लिए अधिकतम उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट हासिल होगी, जबकि बाद के बैचों के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी नहीं गुजरना पड़ेगा।
केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष 14 जून को साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं की तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए चार वर्षीय अनुबंध आधारित अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत भर्ती किए गए युवाओं को अग्निवीर के नाम से जाना जाएगा और हर बैच के 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सेना में नियमित भर्ती का मौका मिलेगा।
योजना की घोषणा के समय ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐलान किया था कि शेष 75 प्रतिशत पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों व असम राइफल्स में 10 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। तब भी मंत्रालय ने पहले बैच के लिए अधिकतम उम्र सीमा में पांच वर्ष व उसके बाद के बैचों के लिए तीन वर्ष की छूट देने की घोषणा की थी। साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी छूट प्रदान की गई थी। मालूम हो कि अर्धसैनिक बलों में भर्ती की उम्र सीमा 18 से 23 वर्ष है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस फैसले से पूर्व अग्निवीरों को जहां रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे, वहीं अर्धसैनिक बलों को भी 70 हजार से अधिक रिक्तियों को भरने के लिए प्रशिक्षित कर्मी उपलब्ध होंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...