रायपुर। प्रदेश की प्रसिद्ध इंडस्ट्रियलिस्ट और सिंपलैक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और
उनके समर्थक मौजूद थे.
संगीता केतन शाह छत्तीसगढ़ की 50 साल पुरानी और बड़ी कंपनी सिंपलेक्स कास्टिंग की प्रबंध निदेशक हैं. फाउंड्री, फेब्रिकेशन और मशीनिंग उद्योग में उनका 20 साल का अनुभव है. सीएसआर गतिविधियों के साथ साथ कई समितियों के माध्यम से महिलाओं को आगे लाने और समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं.

वे बेरोजगार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए काम कर रही हैं. युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने के लिए कॉइन मीडिया का संचालन कर रही हैं. दिव्यांग बच्चों का संघ बनाकर उनके विकास और रोजगार दिलाने के लिए काम कर रही हैं. अपनी प्रतिभा और सामाजिक गतिविधियों के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं.
इंडस्ट्री और व्यापार से जुड़े कई समिट और कॉन्क्लेव का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.
भाजपा ज्वॉइन करने के बाद मीडिया से बातचीत में श्रीमती शाह ने कहा कि वे पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से प्रेरित होकर और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़े स्तर पर समाज सेवा और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़ रही हैं.
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भारत पूरे विश्व में बड़ी शक्ति बनकर उभरा है. आज दुनिया के शक्तिशाली देश भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं. कोविड मैनेजमेंट हो या वैश्विक मंदी के दौर में देश की अर्थ व्यवस्था को संभालने की बात हो, हर मोर्चे पर पीएम मोदी के नेतृत्व में देश अटल होकर खड़ा है और हर चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है.
श्रीमती शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ने 15 साल के कार्यकाल में विकास को जो रफ्तार दी थी, वह थम गई है. बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है. कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीन लिया है. महिलाएं असुरक्षित हैं. अपराध तेजी से बढ़ रहा है. शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई यह सरकार 7000 करोड़ कमाई का लक्ष्य तय करती है. नई नई शराब दुकानें खोल रही है. युवाओं के साथ इस सरकार ने धोखा किया है. हर वर्ग छला हुआ महसूस कर रहा है.
ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में भाजपा वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में धोखेबाज सरकार का मुकाबला कर रही है. ऐसे समय में वह भाजपा से जुड़ रही हैं, जिससे संघर्ष में सहभागी हो सकें. श्रीमती शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की झूठी सरकार की सारी सच्चाई जान चुकी है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिताने का निश्चय कर चुकी है.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...