ब्रिटिश् सरकार की नई आव्रजन नीति की आलोचना करने पर हटाए गए पूर्व महान ब्रिटिश फुटबालर और चर्चित एंकर गैरी लिनेकर का निलंबन ब्रिटिश ब्राडकास्टर बीबीसी ने वापस ले लिया है। इसी के साथ बीबीसी के सबसे अधिक वेतन पाने वाले टीवी एंकर लिनेकर की बहाली हो गई है। बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी ने कहा कि गैरी बीबीसी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें पता है कि बीबीसी गैरी के लिए कितना मायने रखती हैं। हम आने वाले सप्ताहांत में हमारी कवरेज फिर से शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। टिप्पणीकारों, विश्लेषकों और प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों द्वारा लिनेकर के समर्थन के उतरने के बाद ब्रिटेन के राष्ट्रीय प्रसारक को अपने सप्ताहांत खेल प्रोग्रामिग को रद करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।
अपने टि्वटर अकाउंट पर एक पोस्ट में 62 वर्षीय लिनेकर ने ब्रिटिश सरकार की आव्रजन नीति की आलोचना की थी। उन्होंने इसकी तुलना 1930 के दशक की नाजी जर्मन नीति से की थी। इसके बाद बीबीसी ने लिनेकर को निलंबित कर दिया था और उनके द्वारा होस्ट किए जाने वाले बेहद लोकप्रिय शो “मैच आफ द डे” को बीच में रोक दिया था। बीबीसी के कई कर्मचारियों ने इंग्लैंड के पूर्व स्टार फुटबालर लिनेकर के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए काम करने से इन्कार कर दिया था। इससे बीबीसी की खेल कवरेज दो दिन बाधित रही थी। इस मामले में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था और उन्होंने कहा था कि उम्मीद है कि ब्राडकास्टर का ये अपना आंतरिक मामला जल्द सुलझ जाएगा। इस बीच बीबीसी ने कहा कि वह अब इस बात की समीक्षा करेगी कि समाचार से बाहर के क्षेत्रों में लिनेकर जैसे फ्रीलांसर इंटरनेट मीडिया का उपयोग कैसे कर सकते हैं।
लिनेकर ने 1986 के फुटबाल विश्वकप में जीता था गोल्डन बूट
1986 के फुटबाल विश्व कप में छह गोल के साथ गोल्डन बूट जीतने वाले गैरी लिनेकर 1999 से “मैच आफ द डे” शो को होस्ट करते आ रहे हैं। लिनेकर ने अपनी निलंबन वापसी पर ट्वीट किया, “मैं लगभग तीन दशकों से बीबीसी पर खेल शो पेश कर रहा हूं और दुनिया के सबसे अच्छे और निष्पक्ष ब्राडकास्टर के साथ काम करने पर मुझे बहुत गर्व है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...