पांच दिन मुंबई में बिताने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को मनाली के लिए रवाना हो गईं है। जिस तरह से उनके लिए आते समय सुरक्षा का इंतजाम किया गया था, वैसा ही इंतजाम एयरपोर्ट पर फिर नजर आया है। कंगना के साथ अपनी Y सिक्यॉरिटी व्यवस्था अलग से है, जो उन्हें सरकार की तरफ से प्रदान की गई है। रवाना होने से पहले उन्होंने दो ट्वीट किए और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारी मन से लौट रही हूं। मुझे कमजोर समझ कर लोग बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं।
कंगना ने पहले ट्वीट में कहा, ‘भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, जिस तरह से इन दिनों लगातार मुझे आतंकित किया गया था और मेरे काम की जगह के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियां दी गईं। मुझ पर हमले को लेकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट थे। कहना चाहिए कि पीओके को लेकर कही गई मेरी बात सही थी।’
दूसरे ट्वीट में अभिनेत्री ने लिखा, ‘जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं घड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमजोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं। एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूर कर रहे हैं।’ इससे पहले रविवार को बीएमसी की ओर से कंगना को घर के संबंध में एक नया नोटिस भेजा गया। यह उनके खार स्थित फ्लैट्स के अंदर किए गए अवैध निर्माण को लेकर है। बीएमसी का तर्क है कि एक्ट्रेस के घर पर उनके ऑफिस से भी ज्यादा नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध निर्माण कराया गया।
कंगना मुंबई के खार वेस्ट स्थित डीबी ब्रीज (आर्किड ब्रीज) के 16 नंबर रोड पर बनी एक इमारत की 5वीं मंजिल पर रहती हैं। इस मंजिल पर कंगना के कुल 3 फ्लैट हैं, जिनमें से एक फ्लैट 797 वर्ग फुट, दूसरा फ्लैट 711 वर्गफीट और तीसरा फ्लैट 459 वर्गफीट का है। फिलहाल कंगना के घर में अवैध निर्माण का केस कोर्ट में है, जिसकी सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...