Google Analytics Meta Pixel भगोड़े अमृतपाल पर लगा एनएसए, एलओसी जारी - Ekhabri.com

भगोड़े अमृतपाल पर लगा एनएसए, एलओसी जारी

वेश बदलकर फरार हुए खालिस्तान समर्थक और अलगाववादी अमृतपाल सिह पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई के साथ ही उसका लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) और गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। पुलिस ने अजनाला थाने पर हमले के आरोपित भगोड़े अमृतपाल के कपड़े और ब्रेजा कार बरामद की है।

 

 

 

अमृतपाल मर्सिडीज कार छोड़कर इसी ब्रेजा कार में सवार हो गया था। 18 मार्च को उसके चार साथी उसे इसी ब्रेजा कार में बैठाकर जालंधर के गांव नंगल अंबियां के गुरुद्वारा साहिब ले गए थे, जहां पर कपड़े बदलने के बाद अमृतपाल दो बाइक पर अपने तीन अन्य साथियों के साथ वेश बदलकर फरार हो गया था। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। अमृतपाल पैंट-शर्ट और गुलाबी रंग की पगड़ी पहने बाइक की पिछली सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है। पंजाब पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित अमृतपाल की अलग-अलग हुलिये वाली सात तस्वीरें भी जारी की हैं।

 

 

मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए आईजी (हेड क्वार्टर) डा. सुखचैन सिह गिल ने कहा कि अमृतपाल पर 18 मार्च को ही एनएसए लगा दिया गया था। उसे ब्रेजा कार में गांव नंगल अंबियां के गुरुद्वारा साहिब पहुंचाने वाले शाहकोट के मनप्रीत सिह मन्ना, नकोदर के गुरदीप सिह दीपा, होशियारपुर के गांव कोटला के हरप्रीत सिह हैप्पी और फरीदकोट के गांव गुनदारा के गुरभेज सिह भेज्जा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

आरोपियों से एक 315 बोर की राइफल, तलवारें और वाकी-टाकी बरामद करके आर्म्स एक्ट और अमृतपाल को भागने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। डा. गिल के बताया कि आरोपितों ने पूछताछ में बताया है कि अमृतपाल मर्सिडीज से निकलकर पहले ब्रेजा कार में बैठा और उन्होंने उसे गांव नंगल अंबियां के गुरुद्वारा तक पहुंचा। वहां उसने पैंट-शर्ट पहनी और अपनी किरपाण वहीं छोड़ गया। ब्रेजा कार भी इन्हीं आरोपितों में से एक के घर से ही बरामद की गई है। अमृतपाल के कपड़े भी बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि बाइक पर अमृतपाल को ले जाने वाले तीनों आरोपित भी फरार हैं, उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Read Also  खौफनाक साजिश : नानी के नाम पर था 1 करोड़ रुपये का बीमा, नाती ने रकम हथियाने ऐसे रची खौफनाक साजिश, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश

 

 

 

इंटरनेट सेवाएं बहाल, छह जिले अब भी प्रभावित
पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाएं मंगलवार दोपहर को बहाल कर दी गईं, परंतु छह जिलों में यह सेवाएं अभी प्रभावित रहेंगी। जिला तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा व संगरूर में पूर्ण रूप से और जिला अमृतसर के अजनाला व मोहाली के वाइपीएस चौंक के साथ ही एयरपोर्ट मार्ग क्षेत्र में यह सेवाएं 23 मार्च तक बंद रहेंगी।

 

 

दो और आरोपित भेजे डिब्रूगढ़, अब तक 154 गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के दो और साथियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ एनएसए लगाकर असम के डिब्रूगढ़ की जेल में भेज दिया है। इनका पहचान मोगा के कुलवंत सिंह और कपूरथला के गुरिदर पाल सिंह गुरी के रूप में हुई है। इस मामले में डिब्रूगढ़ भेजे गए आरोपितों की संख्या सात हो गई है।

 

 

 

इससे पहले अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह, प्रधानमंत्री बाजेके, दलजीत सिंह कलसी, भगवंत सिंह और गुरमीत सिंह को डिब्रूगढ़ भेजा गया था। आईजी डा. गिल ने बताया कि इस मामले में अब तक 154 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपितों में से जिन्हें अन्य जेलों में शिफ्ट करने की जरुरत होगी, उन्हें वहां भेजा जाएगा। इसके लिए कुछ अन्य राज्यों की जेलों को चयनित किया गया है। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि राज्य में तनाव का माहौल पैदा न हो।

 

 

सरपंच की शिकायत पर अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर पर केस दर्ज
आईजी डा. गिल ने कहा कि जालंधर के गांव उधोवाल के सरपंच मनप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह दोनों पुलिस से बचने के लिए सरपंच के घर में घुस गए थे और 29 घंटे तक सरपंच के परिवार को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर रखा था। दोनों को पुलिस ने सोमवार सुबह चार बजे गिरफ्तार कर लिया था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *