बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पोस्टर में उसका चुनाव चिन्ह की मजबूरी में लालटेन तो शायद दिख जाए। मगर लालू का चेहरा नहीं होगा। दरअसल पार्टी नीति नियंता अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को राजद प्रमुख लालू प्रसाद के साये से निकालकर युवा और नई सोच वाले एक नेता के रूप में उभारने का प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि राजधानी पटना में राजद की ओर से जगह-जगह पोस्टर तो लगाए गए हैं, लेकिन इनमें न तो पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद नहीं दिख रहे हैं और न ही पार्टी का चुनाव चिन्ह लालटेन।
पोस्टरों पर तेजस्वी की अकेली बड़ी सी तस्वीर लगी है। साथ ही स्लोगन लिखा है- नई सोच-नया बिहार, युवा सरकार अबकी बार। इससे साफ हो गया है कि राजद की रणनीति चुनाव मैदान में उतरने से पहले नेता प्रतिपक्ष की छवि ऐसी बनाने की है, जिससे युवाओं को आकर्षित किया जा सके। इस बार युवा वोटरों की तादाद बिहार में अच्छी-खासी है। यह भी संयोग है कि राजद के अलावा किसी और दल के पास युवा नेतृत्व नहीं है। राजद की कोशिश इसे मुद्दा बनाने की है।
राजद के पोस्टरों से लालू को गायब कर देने की बात से राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन सहमत नहीं हैं। उनका तर्क है कि ऐसा सोचने वालों को पहले पोस्टर की थीम देखनी चाहिए। निसंदेह लालू प्रसाद और राबड़ी देवी हमारे बड़े नेता हैं। इन्हें नजरअंदाज करने की बात हम सोच भी नहीं सकते हैं, किंतु युवा सोच को समर्पित पोस्टर में तेजस्वी यादव ही प्रासंगिक होंगे। इसलिए जैसा संदेश, वैसी तस्वीरें लगाई गई हैं।
ऐसा ही एक बड़ा पोस्टर राजद कार्यालय के बाहर है। इसमें सिर्फ तेजस्वी यादव ही छाए हुए हैं। इस पोस्टर की चर्चा इसलिए भी हो रही है कि यह जदयू कार्यालय के ठीक सामने है। आमतौर पर राजद के पोस्टरों में दर्जन भर नेताओं की तस्वीरें रहती हैं। कई पोस्टरों में तो सिर्फ लालू परिवार के सदस्य ही छाए रहते हैं। समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने तो निधन से पहले पत्र लिखकर इस ओर सबका ध्यान भी दिलाया था। उन्होंने लिखा था कि राजद के पोस्टरों में महात्मा गांधी, अंबेडकर, जेपी, लोहिया एवं कर्पूरी ठाकुर जैसे प्रसिद्ध समाजवादी महापुरुषों के बदले लालू परिवार के पांच लोगों की तस्वीरें लगाई जाती हैं, जो सियासत के पतन का संकेत है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...