कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन से बडी संख्या में लोगों का रोजगार छिन गया। इसका सर्वाधिक असर असंगठित क्षेत्र के लोगों पर हुआ। एक्शन एड एसोसिएशन के सर्वे में पता चला कि लॉकडाउन में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को अधिक रोजगार गंवाना पड़ा। इस दौरान जहां 51.6 फीसदी पुरुषों को नौकरी गई तो 79.23 फीसदी महिलाएं बेरोजगार हुईं।
एक्शन एड एसोसिएशन की ओर से देश के 20 राज्यों में सर्वे करवाया गया। मई से जून 2020 के बीच किया गया यह सर्वे 11,537 लोगों से बातचीत पर आधारित है। सर्वें में पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान कई लोगों को मासिक वेतन भी नहीं मिला। घरों में काम करने वाली 85 फीसद महिलाओं को संक्रमण से बचाव के मद्देनजर काम से हटा दिया गया। 68 फीसदी महिलाओं का कहना था कि इस दौरान उन्हें घर का खर्च चलाने के लिए कर्ज लेना पड़ा।
सर्वे के मुताबिक कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन के दौरान जिन लोगों की नौकरी छूट गई और उनके पास आमदनी का कोई भी जरिया नहीं बचा तो उन्होंने घर खर्च में कटौती की। दैनिक खर्चों में कमी कर और अपनी बची जमापूंजी की मदद से जीवनयापन किया। घरों में काम करने वालों में 88 फीसदी शहरी क्षेत्रों में और 11.5 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। इनमें ज्यादातर प्रवासी हैं। लॉकडाउन से पहले करीब 90 फीसदी महिलाएं और 85 फीसदी पुरुष असंगठित क्षेत्र से जुड़े थे। मई के मध्य तक 79 फीसदी महिलाओं ने बताया कि उनका रोजगार छूट गया। इसी दौरान 75 फीसदी पुरुषों को रोजगार खोना पड़ा। सर्वे में 1,788 महिलाओं ने अपने रोजगार की जानकारी दी।
लॉकडाउन के दौरान जहां 52 फीसदी महिलाओं को वेतन नहीं मिला, वहीं करीब 46 फीसदी पुरुष भी इससे अछूते नहीं रहे। करीब 16 फीसदी लोगों को इस दौरान वेतन का कुछ हिस्सा मिला। मात्र 32 महिलाओं और 37 फीसदी पुरुषों को पूरी सैलरी अदा की गई। सर्वे में शामिल लगभग सभी लोगों के पास आधार कार्ड मौजूद था, बावजूद सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने वालों में इनकी संख्या काफी कम रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...