रायपुर में स्थिति 51-49 % की है,अभी 11972 सक्रिय मरीज अपना इलाज करवा रहे हैं, वही 11371 मरीज स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं।
रायपुर के बाद दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़, जांजगीर चांपा प्रदेश के हॉट स्पॉट हैं।
प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें लगभग 47% रायपुर में हुई है।
राज्य में केवल तीन जिले है -मुंगेली, गौरेला पेन्ड्रा मरवाही और नारायणपुर जंहा अभी तक कोरोना से संक्रमित एक भी मौत नही हुई है।
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही एक मात्र जिला जँहा आज एक भी कोविड मरीज नही मिला।
रायपुर। जँहा कोरोना के आंकड़े प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।वहीं उसे ठीक होने वाले लोगों की भी बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं, जिनमें कुल 3859399 स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए हैं, कुल 990061 मरीज सक्रिय हैं तथा कुल 80776 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 70777 संक्रमित मिले है,जिसमें 34238 स्वस्थ्य हो चुके है। 588 की मृत्यु हो चुकी है। शेष 35951 मरीजों का उपचार जारी है। प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पाए गए 3450 कोरोना संक्रमित मरीजों में से जिला रायपुर से 1015, बिलासपुर से 232, राजनांदगांव से 223, बलौदाबाजार से 214, कबीरधाम से 169, कोरबा से 158, दुर्ग से 138, बस्तर से 136, सरगुजा से 123, रायगढ़ से 121, जांजगीर-चांपा से 120, बालोद से 85, बीजापुर से 81, महासमुन्द से 77, मुंगेली से 75, दंतेवाड़ा से 58, कांकेर से 58, धमतरी से 51, कोरिया से 51, गरियाबंद से 48, नारायणपुर से 45, जशपुर से 41, सूरजपुर से 39, कोण्डागांव से 37, बलरामपुर से 19, सुकमा से 19, बेमेतरा से 15 और अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल हैं। मंगलवार को पाए गए सभी मरीजों की अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 35 हजार 951 है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 4 और विभिन्न बीमारियों से पीडि़त कोरोना पॉजिटिव 11 मरीजों की मृत्यु हुई है। इस प्रकार कुल 15 लोगों की मौत हुई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...