केंद्र सरकार ने पान मसाला, सिगरेट और तंबाकू के अन्य उत्पादों पर जीएसटी कंपनसेशन सेस अधिकतम दर से लागू करने का फैसला किया गया है। यह अधिकतम सेस इन उत्पादों की खुदरा बिक्री मूल्य के आधार पर वसूला जाएगा। जीएसटी कंपनसेशन सेस की यह अधिकतम सीमा लोकसभा में पारित वित्त विधेयक 2023 में संशोधन के जरिये तय की गई है। यह संशोधन एक अप्रैल 2023 से लागू हो जाएंगे।
संशोधन के अनुसार, पान मसाला पर अधिकतम जीएसटी कंपनसेशन सेस प्रति इकाई खुदरा मूल्य का 51 प्रतिशत होगा। अभी यह सेस उत्पाद के कुल मूल्य के अनुसार 135 प्रतिशत पर लगाया जाता है। तंबाकू उत्पाद या सिगरेट पर सेस की अधिकतम दर खुदरा मूल्य का 100 प्रतिशत होगी। अभी तक 4,170 रुपये प्रति हजार स्टिक के साथ मूल्य के अनुसार 290 प्रतिशत सेस लिया जाता था। यह सेस जीएसटी की सबसे ऊंची दर 28 प्रतिशत के अतिरिक्त लगाया जाता है।
एएमआरजी एंड एसोसिएट के वरिष्ठ पार्टनर रजत मोहन का कहना है कि जीएसटी कंपनसेशन सेस कानून में नवीनतम संशोधन के बाद जीएसटी परिषद के लिए एक अधिसूचना के माध्यम से बढ़ी हुई कर दरों को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है। इससे इस क्षेत्र में काफी हद तक कर चोरी रोकने में मदद मिलेगी। इससे पहले फरवरी में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में पान मसाला और गुटखा कारोबारों में कर चोरी रोकने के लिए राज्यों के वित्त मंत्रियों की समिति की रिपोर्ट को मंजूरी दी गई थी। इस रिपोर्ट में पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर वसूले जाने वाले जीएसटी कंपनसेशन सेस प्रणाली को खुदरा मूल्य के अनुसार बदले जाने की सिफारिश की गई थी।
प्राकृतिक गैस के मूल्य की तय हो सकती है सीमा
केंद्रीय कैबिनेट जल्द देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस के मूल्य की सीमा तय कर सकता है। सूत्रों के अनुसार, इसका उद्देश्य सीएनजी से लेकर उर्वरक उत्पादन करने वाली कंपनियों की लागत में कमी लाना है। घरेलू प्राकृतिक गैस को वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और रसोई में इस्तेमाल वाली पीएनजी में बदला जाता है। इसके अलावा बिजली और उर्वरक उत्पादन में भी गैस का इस्तेमाल होता है। सरकार एक वर्ष में दो बार घरेलू प्राकृतिक गैस का मूल्य तय करती है। पुराने क्षेत्रों से उत्पादित गैस और गहरे समुद्र के नए क्षेत्रों से उत्पादित गैस के अलग-अलग मूल्य तय किया जाता है।
यूक्रेन युद्ध के बाद वैश्विक स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में उछाल ने स्थानीय रूप से उत्पादित गैस की दरों को रिकार्ड स्तर पर पहुंचा दिया है। अभी पुराने क्षेत्रों से गैस के लिए 8.57 अमेरिकी डालर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) और कठिन क्षेत्रों से गैस के लिए 12.46 डालर प्रति एमएमबीटीयू की दर तय है। इन दरों में एक अप्रैल को संश्ाोधन होना है। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा फार्मूले के अनुसार, पुराने क्षेत्रों से गैस की कीमतें बढ़कर 10.7 डालर प्रति एमएमबीटीयू तक पहुंच सकती हैं। मुश्किल क्षेत्र की गैस के दाम में मामूली बदलाव होगा। यदि एक अप्रैल से दरों में संशोधन होता है तो इसमें और बढ़ोतरी होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 14, 2026 /
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट (AI-2030) की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षा एजेंसियों को इस फ्लाइट को लेकर हाईजैक का अलर्ट मिला था, जिसके बाद...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...