देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपनी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम के आईपीओ लॉन्चिंग की तैयारी शुरू कर दी है। अनुमान है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो आईपीओ के जरिए 35000 से 40000 करोड़ रुपये तक जुटा सकती है।
रिलायंस जियो इंफोकॉम का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ साबित होगा, जिसे मुकेश अंबानी 2025 में ला सकते हैं। इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल कॉम्पोनेंट तो होगा ही साथ में नए शेयर्स जारी कर भी रकम जुटाये जायेंगे। मुकेश अंबानी की रिलायंस समूह 2025 की दूसरी छमाही में आईपीओ को लॉन्च करने के लक्ष्य को लेकर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक प्री-आईपीओ प्लेसमेंट को लेकर शुरुआती बातचीत का दौर शुरू हो चुका है। सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड हुंडई मोटर इंडिया के नाम है, जिसने अक्टूबर 2024 में आईपीओ के जरिए 28000 करोड़ रुपये जुटाये थे।
रिलायंस जियो इंफोकॉम के आईपीओ में ऑफर फॉर सेल कॉम्पोनेंट का बड़ा हिस्सा हो सकता है, क्योंकि कई निवेशक जिन्होंने रिलायंस जियो में निवेश किया था वो आईपीओ में एग्जिट कर सकते हैं। रिलायंस जियो में 33 फीसदी के करीब विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी है। रिलायंस ने अबु धाबी इंवेस्टमेंट अथॉरिटी, केकेआर और सिल्वर लेक जैसे निवेशकों ने 2020 में कोरोना महामारी के दौरान कंपनी में 18 बिलियन डॉलर के करीब निवेश किया था।
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफ्फरीज ने अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा था कि साल 2025 में रिलायंस जियो की लिस्टिंग की पूरी संभावना है। एक और विदेशी ब्रोकरेज हाउस CLSA ने भी 2025 की दूसरी या तीसरी तिमाही में रिलायंस जियो के आईपीओ के लॉन्च होने की संभावना जताई है। सीएलएसए और जेफ्फरीज ने वैल्यू अनलॉकिंग और नए एनर्जी बिजनेस के ऑयल टू केमिकल्स बिजनेस के साइज जितना बड़ा होने की संभावना के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्टॉक के टारगेट प्राइस को भी बढ़ाया है। CLSA ने रिलायंस के स्टॉक के लिए 2186 रुपये का टारगेट दिया है जो मौजूदा लेवल से 78 फीसदी ज्यादा है। जेफ्फरीज ने 1700 रुपये के टारगेट के लिए स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। फिलहाल रिलायंस का स्टॉक 1226 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है।
रिलायंस जियो इंफोकॉम स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होती है तो रिलायंस समूह की तीसरी कंपनी होगी जो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी। साल 2019 में ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने अगले पांच वर्षों में रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट कराने का एलान किया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...