Google Analytics Meta Pixel ​​​​​आज से बदल जाएंगे आयकर से लेकर म्यूचुअल फंड से जुड़े नियम - Ekhabri.com

​​​​​आज से बदल जाएंगे आयकर से लेकर म्यूचुअल फंड से जुड़े नियम

आज यानी एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2023-24 शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही वित्त, निवेश से लेकर टैक्स से जुड़े नियमों में कई बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें आयकर, म्यूचुअल फंड में निवेश, टीडीएस और फ्यूचर एंड आप्शंस में ट्रेडिंग पर लगने वाले टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव प्रमुख हैं।

 

 

7.27 लाख तक की आय पर कोई कर नहीं
नई कर प्रणाली में सात लाख रुपये तक की आय को करमुक्त बनाया गया है। संशोधित वित्त विधेयक 2023 के अनुसार, नई कर प्रणाली के तहत 7,27,700 रुपये तक की आय वालों को कर से राहत मिलेगी। इसके लिए वित्त विधेयक में नया नियम जोड़ा गया है। नियम के तहत सात लाख से ऊपर की आय अगर उस पर लगने वाले टैक्स से कम है तो कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा, नई व्यवस्था के तहत वेतनभोगी और पेंशनधारक 50,000 रुपये के स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ भी ले सकेंगे।

 

 

डेट म्यूचुअल फंड पर नहीं मिलेगा एलटीसीजी का लाभ
वित्त मंत्रालय ने संशोधित वित्त विधेयक 2023 के जरिये डेट म्यूचुअल फंड्स से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत 35 प्रतिशत से कम इक्विटी निवेश पर डेट म्यूचुअल फंड्स की बिक्री से होने वाले लाभ को शार्ट टर्म कैपिटल गेन (एसटीसीजी) माना जाएगा। अभी डेट म्यूचुअल फंड्स में तीन वर्ष से ज्यादा के निवेश पर लांग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) से जुड़े नियम लागू होते हैं। एसटीसीजी के तहत होने वाले लाभ को करदाता की कुल आय में जोड़कर संबंधित स्लैब के अनुसार कर लगता है। एलटीसीजी में कर की दर 20 प्रतिशत है। इसमें करदाता को इंडेक्सेशन का लाभ भी मिलता है जिससे कर की वास्तविक दर घट जाती है।

Read Also  फर्जी लेफ्टिनेंट युवतियों को अपनी जाल में फंसाता था, पकडा गया

 

 

 

एफएंडओ में शेयर लेनदेन पर ज्यादा कर
फ्यूचर एंड आप्शंस (एफएंडओ) में शेयरों की बिक्री पर अब ज्यादा सिक्युरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) देना होगा। फ्यूचर में एक करोड़ रुपये के शेयरों के लेन-देन पर 1,00 के स्थान पर 1,250 रुपये एसटीटी और आप्शंस में एक करोड़ रुपये के शेयर लेन-देन पर 5,000 के बजाए 6,500 रुपये का एसटीटी देना होगा।

 

 

फिजिकल गोल्ड को इलेक्ट्रानिक रूप में बदलने पर कर नहीं
एक अप्रैल से फिजिकल गोल्ड (सोना) को इलेक्ट्रानिक गोल्ड रिसीप्ट में बदलने को हस्तांतरण नहीं माना जाएगा और इस पर कोई भी पूंजीगत लाभ कर लागू नहीं होगा। इसी प्रकार इलेक्ट्रानिक गोल्ड रिसीप्ट को फिजिकल गोल्ड में बदलने पर भी पूंजीगत लाभ कर नहीं लगेगा। इलेक्ट्रानिक गोल्ड रिसीप्ट को डिपाजिटरी गोल्ड रिसीप्ट माना जाएगा और स्टाक एक्सचेंज में ट्रेड किया जा सकेगा। एक घर की बिक्री से मिले 10 करोड़ रुपये से दूसरी आवासीय संपत्ति खरीदने पर पूंजीगत लाभ कर से छूट मिलेगी।

 

 

महिला सम्मान बचत योजना की शुरुआत
वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में घोषित की गई महिला सम्मान बचत योजना की शुरुआत भी आज से होने जा रही है। इस योजना में महिलाओं या युवतियों को दो लाख रुपये के निवेश पर 7.50 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा। योजना में दो वर्ष तक के लिए निवेश हो सकेगा और छह माह बाद इस निवेश की निकासी भी की जा सकेगी।

 

 

 

ज्यादा निवेश कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अब 15 लाख के स्थान पर एक वर्ष में 30 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकेगा। इसी तरह पोस्ट आफिस मासिक योजना में एक वर्ष में 4.5 लाख के स्थान पर नौ लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकेगा। संयुक्त खाते की स्थिति में पोस्ट आफिस मासिक योजना में 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकेगा।

Read Also  महिला वकील का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डाला

 

 

कर-निवेश से जुड़े अन्य बदलाव
-पांच लाख से अधिक सालाना प्रीमियम वाली जीवन बीमा पालिसी से होने वाली कमाई पर कर लगेगा। हालांकि, यूनिट लिक्ड इंश्योरेंस प्लान यानी यूलिप पर यह नियम लागू नहीं होगा।
-नई कर प्रणाली का चयन करने वाले पेंशनधारकों को 15 हजार रुपये के अतिरिक्त स्टैंडर्ड डिडक्शन का लाभ मिलेगा।
-सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में नया निवेश वन टाइम पासवर्ड के सत्यापन के बाद ही किया जा सकेगा।
-विदेशी कंपनियों को टेक्निकल फीस पर होने वाली कमाई पर अब 10 प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत की दर से टैक्स लगेगा।
-विदेश यात्रा के दौरान क्रेडिट कार्ड से होने वाले भुगतान को लिबर्लाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के तहत माना जाएगा। आरबीआई इस मामले को देखेगा ताकि विदेश यात्रा के दौरान क्रेडिट कार्ड से होने वाले भुगतान पर टैक्स एट सोर्स की व्यवस्था हो सके।

 

 

टीडीएस से जुड़े प्रमुख बदलाव
-आनलाइन गेमिंग में जीती गई राशि पर 30 प्रतिशत की दर से टीडीएस की कटौती की जाएगी। अभी तक 10 हजार रुपये से ज्यादा की राशि पर टीडीएस की कटौती की जाती थी। पैसा निकालते समय या वित्त वर्ष के अंत में इस टीडीएस की कटौती की जाएगी।
-आनलाइन गेमिग एप्लीकेशंस पर टैक्स डिडक्शन एट सोर्स (टीडीएस) व्यवस्था लागू होगी।
-सूचीबद्ध डिबेंचर के ब्याज भुगतान पर मिलने वाली टीडीएस छूट खत्म हो जाएगी।
-बिना पैन ईपीएफ से निकासी पर 20 प्रतिशत की दर से टीडीएस की कटौती होगी। अभी तक अधिकतम दर से टीडीएस की कटौती होती है।
-कुछ निश्चित प्रवासी करदाताओं और विदेशी कंपनियों से 20 प्रतिशत या उस देश के साथ समझौते की दर के अनुसार जो भी कम होगा, उस दर के हिसाब से टीडीएस की कटौती होगी।

Read Also  लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, MP के सीएम ने किया ऐलान

 

 

महंगी होंगी गाड़ियां
एक अप्रैल से बीएस-6 के दूसरे चरण के तहत नए उत्सर्जन लागू होने जा रहे हैं। इससे गाड़ियों की लागत में भी बढ़ोतरी होगी। कंपनियों ने लागत में होने वाली बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर डालने का फैसला किया है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, होंडा, किआ, हीरो मोटोकार्प समेत कई कंपनियों अपने वाहनों के मूल्य में वृद्धि की घोषणा कर चुकी हैं।

 

 

सोने की खरीदारी पर छह अंकों वाला हालमार्क
एक अप्रैल से सोने की ज्वेलरी की बिक्री पर छह अंकों वाला हालमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) अनिवार्य होगा। इससे ज्वेलरी की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सकेगी। इस एचयूआइडी से भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की वेबसाइट के जरिये ज्वेलरी से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

मुल्ले में सेंड फिल्टर से जल संरक्षण की नई मिसाल, ग्रामीणों को रोजगार

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, स्कूल रहेंगे बंद

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शनिवार, 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *