एक फर्जी सैन्य अधिकारी महिलाओं को झांसे में लेकर शोषण करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद को सेना के पैरा कमांडो का लेफ्टिनेंट बता कर इंटरनेट मीडिया के जरिए से पहले युवतियों से दोस्ती करता था। इसके बाद अपने जाल में फंसा कर उन युवतियों की भावनाओं से भी खेलता था। साथ ही युवतियों से धन उगाही भी करता था।
इंटरनेट मीडिया की निगरानी करने वाली मिलिट्री इंटेलीजेंस की नजर उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर पड़ी तो एमआई सतर्क हो गई। इस युवक की गतिविधियों पर नजर रख रही मिलिट्री इंटेलीजेंस को उसके रामनगरी पहुंचने का इनपुट मिलते ही कैंट पुलिस की मदद से उसे दबोच लिया गया। यह युवक मध्यप्रदेश के भिंड जिला के भवनपुरा फूप का निवासी सौरभ सिंह उर्फ दीपू है।
एएसपी पलाश बंसल ने बताया कि सौरभ के पास से सेना की वर्दी, फ्लैप, पहचान पत्र, बलिदान बैच आदि वस्तुएं बरामद हुई हैं। इसी वर्ष तीन मार्च को लखनऊ जीआरपी ने भी उसे फर्जी सैन्य अधिकारी बनने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज था। जमानत पर छूटने के बाद वह फिर इसी अपराध में लिप्त हो गया।
पूछताछ में सामने आया है कि अपने को विशिष्ट व्यक्ति बताकर महिलाओं को जाल में फंसा कर शोषण करना उसका शौक है।
सौरभ के जाल में कई महिलाएं थीं। किसी महिला को लेफ्टिनेंट तो किसी को कैप्टन बताकर वह अपने चंगुल में फंसाता था। सौरभ के पास से बरामद मोबाइल में बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों से उसे पुरस्कार प्राप्त करते तस्वीरें भी मिली हैं। छानबीन में पाया गया है कि एडिट करके ये फर्जी तस्वीरें बनाई गई हैं। महिलाओं को प्रभाव में लेने के लिए वह इन तस्वीरों का प्रयोग करता था। सौरभ मथुरा स्थित अपनी ससुराल में रहता है। सोमवार को सआदतगंज के पास थाना थाना प्रभारी कैंट एके सिंह और उनकी टीम ने सौरभ की गिरफ्तारी की।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...